फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bus

सहालग पर भारी चुनाव, यात्री परेशान

Sun, 06 Feb 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
bus
डिपो परिसर में बस में सवार होते यात्री - फोटो : ETAWAH
इटावा। सहालग पर इन दिनों रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ दिख रही है। फरवरी माह में शुभ मुहूर्त के चलते लोग समारोहों में जा रहे हैं लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते 32 बसें ड्यूटी में लगाई गईं हैं। जिससे यात्रियों को पर्याप्त बसें नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

आलम ये है कि बस रुकते ही लोग उतरने वाले यात्रियों से पहले ही बसों के दरवाजे को घेर कर खड़े हो जाते हैं। चढ़ने की जद्दोजहद में कई बार धक्का-मुक्की भी हो जाती है। सबसे ज्यादा कानपुर, आगरा, दिल्ली के अलावा फर्रुखाबाद रूट पर जाने के यात्री रहते हैं। इस वजह से कुछ ही देर बाद बस में पर्याप्त यात्री होते ही बस रवाना हो जाती है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा बीपी अग्रवाल ने बताया इटावा डिपो में 82 रोडवेज व 10 अनुबंधित बसें हैं। तीन चरण में 32 बसें भेजी जा चुकी है। रविवार को 8 और बसें भेजी गईं। शेष बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। आगरा- दिल्ली 12, औरैया- कानपुर व फर्रुखाबाद 10-10 बसें फेरे बढ़ाकर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सहालग की वजह से बसों के 20 प्रतिशत तक यात्रियों की संख्या बढ़ी है। रविवार को शिकोहाबाद डिपो क्षेत्र में दो बसें चेक कीं, इनमें 40 से 45 सवारियां थीं।

आरएम बीपी अग्रवाल

आरएम बीपी अग्रवाल- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed