{"_id":"6200103e7861fd586943e3c4","slug":"bus-etawah-news-knp679226790","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहालग पर भारी चुनाव, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहालग पर भारी चुनाव, यात्री परेशान
विज्ञापन
डिपो परिसर में बस में सवार होते यात्री
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सहालग पर इन दिनों रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ दिख रही है। फरवरी माह में शुभ मुहूर्त के चलते लोग समारोहों में जा रहे हैं लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते 32 बसें ड्यूटी में लगाई गईं हैं। जिससे यात्रियों को पर्याप्त बसें नहीं मिल पा रही हैं।
आलम ये है कि बस रुकते ही लोग उतरने वाले यात्रियों से पहले ही बसों के दरवाजे को घेर कर खड़े हो जाते हैं। चढ़ने की जद्दोजहद में कई बार धक्का-मुक्की भी हो जाती है। सबसे ज्यादा कानपुर, आगरा, दिल्ली के अलावा फर्रुखाबाद रूट पर जाने के यात्री रहते हैं। इस वजह से कुछ ही देर बाद बस में पर्याप्त यात्री होते ही बस रवाना हो जाती है।
क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा बीपी अग्रवाल ने बताया इटावा डिपो में 82 रोडवेज व 10 अनुबंधित बसें हैं। तीन चरण में 32 बसें भेजी जा चुकी है। रविवार को 8 और बसें भेजी गईं। शेष बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। आगरा- दिल्ली 12, औरैया- कानपुर व फर्रुखाबाद 10-10 बसें फेरे बढ़ाकर चल रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सहालग की वजह से बसों के 20 प्रतिशत तक यात्रियों की संख्या बढ़ी है। रविवार को शिकोहाबाद डिपो क्षेत्र में दो बसें चेक कीं, इनमें 40 से 45 सवारियां थीं।

आरएम बीपी अग्रवाल- फोटो : ETAWAH