फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bus conductor and driver farcased with officers

चालक व परिचालक ने अधिकारियों से की मारपीट, टूटा चश्मा

Mon, 23 Aug 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
bus conductor and driver farcased with officers
बकेवर। रक्षाबंधन पर सिक्सलेन हाईवे सर्विस रोड से नीचे से बस ले जाने के लिए कहने पर औरैया डिपो के बस चालक व परिचालक ने रोडवेज के दो अधिकारियों के साथ अभद्रता कर मारपीट की। इस दौरान एक अधिकारी का चश्मा तोड़ दिया। घटना की शिकायत पीड़ित अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन

रोडवेज की बसों के हाईवे से होकर निकलने की वजह से बकेवर, महेवा, लखना व आसपास के क्षेत्रों की सवारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सवारियों व क्षेत्रीय लोगों की मांग पर रक्षाबंधन के त्योहार पर चालक व परिचालकों को बसें हाईवे के ऊपर की बजाए नीचे सर्विस रोड से लेकर जाने के निर्देश आरएम दीपक चौधरी ने दिए थे।
विज्ञापन

आदेश का पालन कराने के लिए बकेवर-भरथना ओवरब्रिज के पास दोनों तरफ दो-दो अधिकारियों को तैनात किया गया था, जो बसों की निगरानी कर रहे थे। यहां इटावा से औरैया व कानपुर की ओर जाने वाली बसों की निगरानी के लिए नीरज चौधरी व कप्तान सिंह को नियुक्त किया गया था। यह दोनों अधिकारी ओवरब्रिज के पहले बसों को रोककर उनका प्रवेश करा रहे थे और चालकों व परिचालकों को सर्विस रोड से नीचे से जाने के निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारी नीरज चौधरी के अनुसार रविवार को करीब ढाई बजे इटावा की ओर से आ रही औरैया डिपो की बस को रोक कर प्रवेश कराने व सवारियों को नीचे उतारने के लिए कहा। इतना कहते ही चालक व परिचालक उनके साथ अभद्रता करने लगे और बस को सर्विस रोड से ले जाने से मना करने लगे। यही नहीं उन्होंने महिला सवारियों को भी बस से उतार दिया। ऐसा करने से मना करने पर

चालक व परिचालक बस से उतर कर उनके साथ अभद्रता करने लगे और उनका चश्मा तोड़ दिया, और बस को लेकर चले गए। इस घटना की जानकारी उन्होंने पुल के दूसरी ओर औरैया रोड से आने वाली बसों के लिए लगाए गए तौफीक अहमद व उनके साथी को दी। घटना से क्षेत्रीय प्रबंधक को लिखित रूप से और व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर अवगत कराया है। आरोपी बस चालक व परिचालक औरैया डिपो के संविदा कर्मी बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed