{"_id":"f2d6cfc371a63ac5739ebd6dbf2d9589","slug":"burnt-effigies-of-anty-national-elements-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू के राष्ट्रविरोधी तत्वों का पुतला फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू के राष्ट्रविरोधी तत्वों का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनीवर्सिटी में राष्ट्रविरोधी नारों और देश विरोधी गतिविधियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट किया। शहर के पुरबियाटोला तलैया मैदान में राष्ट्र विरोधी तत्वों का पुतला बनाया। यहां से जुलूस के रूप में पाकिस्तान मुर्दाबाद, राष्ट्रविरोधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पक्का तालाब चौराहा पहुंचे। जहां पुतला फूंककर विरोध जताया।
इस अवसर पर विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय गौरक्षा आंदोलन समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि वामपंथी विचारधारा वाले छात्रों ने बगैर वीसी की अनुमति के यूनीवर्सिटी कैंपस में राष्ट्र विरोधी कार्यक्रम का आयोजन कर नारेबाजी की। इस प्रकार के नारे भारत के युवकों को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करने का सीधा संकेत है। उन्होंने कहा कि यह सारे कृत्य राष्ट्रविरोध की श्रेणी में आते हैं।
ऐसे कृत्य करने वालों को ढूंढकर उन पर राष्ट्र द्रोह का मुकदमा दर्ज करके उन्हेें जेलाेें मेें डाला जाए। इस मौके पर मीडिया प्रमुख अजय कुमार सिंह, अमन वर्मा, रानू चौधरी, संदीप वर्मा, अनुज वर्मा, शेरू वर्मा, लकी वर्मा ,रोहित वर्मा, उमेश बाबू, सूरज वर्मा, विशाल, मोंटी, अंकित, चंदन, अर्पित, कुलदीप, मयंक कुमार, शुभम वर्मा, राजू वर्मा, मोहित सिंह, अभिषेक, ओमकार वर्मा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।