फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Burnt effigies of anti-national forces

राष्ट्र विरोधी ताकतों का पुतला फूंका

Sat, 20 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 20 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Burnt effigies of anti-national forces
देश में लगातार बढ़ रही राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनरतले शनिवार को पक्का तालाब चौराहे से पैदल मार्च निकाला गया। मार्च में भाजयुमो, बजरंग दल सहित कई संगठनों ने हिस्सा लिया। नौरंगाबाद चौराहा होते हुए बलराम सिंह चौराहे पर पहुंचकर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र विरोधी ताकतों का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



इस दौरान ‘राष्ट्रविरोधी ताकतें मुर्दाबाद, लाल गुलामी छोड़ो बोलो वंदेमातरम’ आदि नारों से माहौल गूंज रहा था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अतुल प्रताप सिंह ने कहा कि भारत में रहकर देश के खिलाफ षडयंत्र रच रहे संगठनों पर प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने कुछ छात्र संगठनों पर देश के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



साथ ही ऐसे संगठनों के नेताओं को राष्ट्रद्रोह  के आरोप में जेल भेजने की मांग की। जिला संयोजक शिवम मिश्रा ने कहा कि  देश विरोधी काम करने वाले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इन राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ विद्यार्थी परिषद देश भर में प्रदर्शन कर रही है। सभी छात्रों को इन संगठनों के खिलाफ एकजुट होकर विरोध का स्वर बुलंद करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष बासु चौधरी ने कहा कि जेएनयू एवं हैदराबाद सेंट्रल यूनीवर्सिटी के मामले में राहुल गांधी, केजरीवाल, सीताराम येचुरी जैसे नेता बेवजह राजनीति कर राष्ट्र द्रोहियों का समर्थन कर रहे हैं। देश की जनता अब सड़कों पर उतरकर इसका जवाब दे रही है।



पुतला दहन व प्रदर्शन के दौरान सामाजिक संस्था ‘प्रारंभ’ के सचिव दीप नारायण शुक्ला, बजरंग दल के प्रमुख दीपू ठाकुर के अलावा मानू तिवारी, ऋषभ राज,  गौरव सिंह, अनुज शर्मा, राजदीप, रजत पांडेय, रोहित, कपिल, शिवम चौधरी व राघव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed