फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bulldozer ran on gangster Anees showroom worth seven crores

Etawah News: गैंगस्टर अनीस के सात करोड़ के शोरूम पर चला बुलडोजर

Fri, 31 Mar 2023 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran on gangster Anees showroom worth seven crores
फोटो-40, 41, 42, 43
विज्ञापन




- गैंगस्टर पर 47 और बेटे पर दर्ज हैं 12 आपराधिक मामले

- तीन बुलडोजर लगाए गए, भारी पुलिस बल मौजूद रहा



अमर उजाला ब्यूरो

इटावा। गैंगस्टर और भूमाफिया अनीस उर्फ पासू की पत्नी कहकशां बेगम के नाम से कटरा पुर्दल खां में बने सितारा गारमेंट शोरूम पर गुरुवार को प्रशासन का बुलडोजर चल गया। इस संपत्ति की कीमत करीब सात करोड़ बताई गई है।



शहर के उर्दू मोहल्ला निवासी अनीस पर नौ दिसंबर 2020 को सदर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसमें जिक्र था कि अनीस ने गैर कानूनी ढंग से बड़ी तादाद में संपत्ति का अर्जन किया। उसने अपने परिजनों के नाम भी संपत्ति बनाई। 15 मार्च 2021 को अनीस की पत्नी के नाम दर्ज सितारा गारमेंट शोरूम और अन्य संपत्तियों को कुर्क किया था।
विज्ञापन


इस शोरूम का निर्माण नक्शे के अनुरूप नहीं किया गया। बीते शुक्रवार को जिलाधिकारी की ओर से नोटिस जारी शोरूम खाली करने के लिए कहा गया था। इसके बाद अनीस की पत्नी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिला प्रशासन ने गुरुवार सुबह तीन बुलडोजर लगाकर शोरूम को जमींदोज कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनीस के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और जमीन कब्जे समेत 47 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके बेटे मुन्ना पर 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अनीस 1984 से अपराध जगत में सक्रिय है। एडीएम जयप्रकाश ने बताया कि पहले संपत्ति कुर्क थी, इसलिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं हो सकती थी। 15 दिन पहले सिविल न्यायालय ने इसे निर्मुक्त कर दिया था। इसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई। अनीस ने यह संपत्ति अपनी पत्नी के नाम अवैध कामों से धन जुटा कर अर्जित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed