फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bull attacked old farmer, killed

लगभग 70 वर्षीय वृद्ध किसान को सांड़ ने रौंदा

Tue, 08 Sep 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bull attacked old farmer, killed
बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर में बाजरे की फसल को देखने खेत पर गए 70 वर्षीय किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया।उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस के काफी देर तक न पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष जताया।
विज्ञापन

बहादुरपुर गांव निवासी श्यामबिहारी यादव (70) मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे गांव में खड़ी बाजरे की फसल को देखने गए थे। तभी अचानक एक सांड़ वहां पहुंच गया और उसने श्यामबिहारी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

सांड़ तब तक किसान को सींगों से मारता रहा जब तक उनके प्राण नहीं निकल गए। इसकी खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी वे दौड़कर वहां पहुंचे, मगर तब तक श्यामबिहारी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यह सांड़ कई ग्रामीणों पर हमला कर चुका है। आए दिन कोई न यह सांड़ आए दिन लोगों को निशाना बनाता है जिससे वृद्ध तथा बच्चे उससे बहुत परेशान हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्राम प्रधान से भी शिकायत की गई, मगर अभी तक सांड़ गांव में ही विचरण कर रहा है।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि गांव में गोशाला है, मगर खाली पड़ी है जबकि आवारा पशु गांव में घूम रहे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को कई बार फोन किया, लेकिन मौके पर पुलिस न पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed