{"_id":"6154b2dd8ebc3e47160802a7","slug":"bukhar-etawah-news-knp655289468","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से जसवंतनगर में दो और मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से जसवंतनगर में दो और मौतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बुखार के चलते बुधवार को जसवंतनगर में दो लोगों की मौत हो गई। जिला अस्पताल में मंगलवार को बुखार के 750 मरीज आए। इनमें से 192 में रैपिड टेस्ट में डेंगू के लक्षण पाए गए। सैफई में एलाइजा से हुई जांच में दो में डेंगू की पुष्टि हुई।
जसवंतनगर क्षेत्र के नगला अर्जुन गांव में हुकुम सिंह जाटव के कक्षा-9 में पढ़ने वाले पुत्र गणेश (15) को बुखार आ रहा था। दिन में परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। कसाई मोहल्ला निवासी पंकज की 19 वर्षीय पत्नी शालू की भी जान बुखार से चली गई।
डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों में बुखार के 53 मरीज भर्ती थे, इनमें से 29 डिस्चार्ज किए गए। इन दिनों लगातार बुखार से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। पैथालॉजी लैब के वरिष्ठ टेक्निशियन एके दुबे ने बताया करीब 300 लोगों की जांच हुई। इनमें 87 की कार्ड से डेंगू जांच हुई, जबकि 24 सैंपल सैफई भेजे गए।
विज्ञापन
बुखार से हो रही मौतों से लोग चिंतित हैं। चार दिन पहले जसवंतनगर के नगला अर्जुन गांव में ही मां-बेटी की मौत हो चुकी है। क्षेत्र में कई लोग बुखार से दम तोड़ चुके हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुशील ने बताया दो और मौत की जानकारी अभी नहीं हुई है। पता करने के बाद उनके परिजनों का परीक्षण कर दवाई आदि की व्यवस्था करेंगे।
बकेवर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को ग्राम बेरीखेड़ा में 125 मरीजों के नमूने लिए। करीब 100 लोगों का कोरोना टेस्ट किया। प्रभारी डॉ. मिथलेश सिंह ने बताया कि 52 बुखार, 28 मलेरिया, 15 टायफाइड व सात डेंगू के संभावित मरीजों की जांच की गई। बेरीखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में कैंप लगाकर दवाएं दी गईं।
लवेदी। लखना, लवेदी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार के चलते चिकित्सकों व झोलाछापों के पास मरीजों की भीड़ लगी है।
इस बारे में डिप्टी सीएमओ डा. महेश चंद्रा ने बताया उन्हें इस तरह की जानकारी नहीं मिली है, अगर ऐसा है, तो जल्द अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।