फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   buffalow thief run away due to rashmi courage

रश्मि’ की बहादुरी से भागे भैंस चोर

Sat, 04 Feb 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 04 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
buffalow thief run away due to rashmi courage
घायल अजय प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
सैफई थाना क्षेत्र के गांव भागीपुरा में शुक्रवार रात भैंस चुराने आए पिकअप सवार बदमाशों को पशुपालक की मासूम पुत्री ने देख लिया। उसने एक बदमाश को पकड़ लिया तो अन्य ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से पशुपालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान आसपास के लोगों के आने पर बदमाश भैंस छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैफई थाना क्षेत्र के गांव भागीपुरा निवासी अजय प्रताप सिंह की भैंस उनके घर के बाहर बंधी थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे पिकअप सवार बदमाश वहां पहुंचे और दरवाजे पर बंधी भैंस खोल ली। चोर भैंस को पिकअप में चढ़ाने लगे तभी अजय प्रताप की पुत्री रश्मि (12) की आंख खुल गई। उसने चोरों को भैंस ले जाते देखा तो वह वहां पहुंच गई और भैंस ले जाने का विरोध किया। रश्मि ने एक चोर को पकड़ लिया और शोर मचाने लगी। रश्मि का शोर सुनकर अजय प्रताप भी बाहर आ गए। चोरों ने अजय को आता देखा तो फायर कर दिया। गोली लगने से अजय घायल हो गए। रश्मि और अजय का शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। चोर भैंस छोड़कर पिकअप लेकर भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मिनी पीजीआई में भर्ती कराया। वहां से उसे लखनऊ रिफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed