फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Budget of Rs 3 crore passed amid uproar

Etawah News: हंगामे के बीच तीन करोड़ रुपये का बजट पास

Thu, 12 Oct 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 12 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Budget of Rs 3 crore passed amid uproar
इटावा। हंगामे के बीच बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य की बैठक में तीन करोड़ रुपये के कामों का बजट पास किया गया। आरोप-प्रत्यारोपों के बीच अनपूरक बजट पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बुधवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख पवित्रा देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक अनुपूरक बजट के प्रस्तावों को पारित करने के उद्देश्य से त्रैमासिक बैठक बुलाई गई थी। शासन की ओर से क्षेत्र पंचायत को प्रदत्त विभिन्न योजनाओं की धनराशि तीन करोड़ रुपये की बजट राशि को सर्वसम्मत से पारित किया गया।
विज्ञापन

संचालन करते हुए बीडीओ ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों व पदेन सदस्य ग्राम प्रधानों से अनुपूरक बजट पर चर्चा के लिए प्रस्ताव मांगे। सदन में कुछ समय के लिए हंगामा हो गया, जब किसी भी सदस्य की ओर अनुपूरक बजट के लिए कोई भी प्रस्ताव नहीं दिया गया। विधायक प्रतिनिधि ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए बीडीओ सूरज सिंह से कहा कि अभी तक निर्माण समिति किसी भी समिति की कोई भी औपचारिक बैठक भी नहीं हुई है। उन्होंने कस्बे में बने आधे अधूरे नालों का जिक्र करते हुए कस्बा वासियों की परेशानी का मुद्दा उठाते हुए पूछा यह नाले कब पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार अन्य योजनाओं में गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए बताया क्षेत्र पंचायत द्वारा विकास कार्यों के लिए जारी टेंडर राष्ट्रीय अखबारों में न छापकर ऐसे अखबारों में प्रकाशित किए जाते हैं जिनका कोई अता-पता नहीं है। ब्लाॅक प्रमुख पर अन्य विपक्षी पार्टियों के हाथों खेलने का आरोप लगाया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख पति जितेंद्र दोहरे ने जवाब देने की कोशिश की तो विधायक प्रतिनिधि ने उनसे शांत रहने के लिए कहा इस पर उनके समर्थकों ने हंगामा खड़ा किया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य शशि देवी दिवाकर बहेड़ा, सीमा देवी व्यासपुर, बस्ती महेवा क्षेत्र पंचायत सदस्य रामा देवी ने प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर शव रखने का प्रस्ताव रखा। इस पर ब्लॉक प्रमुख ने स्वीकृति व्यक्त की। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने प्रस्ताव रखे। वहीं, ब्लॉक प्रमुख पवित्रा देवी ब्लॉक प्रांगण में संविधान शिल्पी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखा इस पर समूचे सदन ने उसका समर्थन किया।

एडीओ पंचायत श्याम वरन राजपूत, अवर अभियंता सुखवीर सिंह, लेखाकार शैलेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ लेखा सहायक कुलदीप सिंह चौहान, स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचईओ उपेंद्र कुमार, बीएच डब्ल्यू अभिषेक यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य मिथुन पांडे, राजेश यादव, देवेंद्र यादव, ग्राम प्रधान करोधीं अरुण यादव एडवोकेट, प्रधान रविंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed