फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   brutal murder of farmer in etawah

इटावा: खेत पर सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Thu, 01 Jul 2021 10:43 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Jul 2021 10:43 AM IST
सार

इटावा जिले में किसान की निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 

विज्ञापन
brutal murder of farmer in etawah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमृतपुर के अंतर्गत चकवाखुर्द गांव में अपने ही खेत पर सो रहे अनिल बाथम उम्र लगभग 40 वर्षीय की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। ग्राम वासियों के अनुसार मृतक अनिल बाथम सीधे स्वभाव के एक भूमिहीन किसान थे।
विज्ञापन


किसी से भी उनकी कोई रंजिश नहीं थी, वे यह खेत बटाई पर लिये हुये थे। बुधवार देर रात गांव में 2 शादियां भी थीं, जिनके शोर में किसी को कोई आवाज भी नहीं सुनाई दी। मृतक अनिल अपने पीछे परिवार में चार बच्चे व पत्नी छोड़ गये हैं। जिनमें एक नाबालिग बेटी व एक पुत्र जन्म से ही विकलांग है।
विज्ञापन


घटना के बात पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वालों ने इस परिवार की आर्थिक मदद की सरकार से गुहार लगाई है। घटना स्थल पर एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, थाना प्रभारी मो. हामिद सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने मामले में जांच-पड़ताल शुरू  कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed