फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Brother killed, cousin injured in car collision in Etawah

इटावा में कार की टक्कर से भाई की मौत, चचेरी बहन घायल

Wed, 13 Jul 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Brother killed, cousin injured in car collision in Etawah
समथर मार्ग पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और बाइक। संवाद - फोटो : ETAWAH
बसरेहर (इटावा)। चौबिया थाना क्षेत्र के पुंजा गांव के पास मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई और चचेरी बहन घायल हो गई। कार सवार महिला को भी चोटें आईं। किशोर हेलमेट नहीं लगाए था, हादसे में उसके सिर में चोटें आईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगला भगता गांव के विनोद कुमार की बेटी खुशबू भरथना में मामा के घर पर रहकर पढ़ाई करती है। छुट्टियों में वह घर आई थी। मंगलवार को चचेरा भाई नवीन (16) पुत्र हरीकृष्ण उसे बाइक से भरथना छोड़ने जा रहा था। इटावा-समथर मार्ग पर पुंजा गांव के पास भरथना की ओर से आ रही कार ने नवीन की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन और कार में आगे बैठीं शीला पत्नी रामदुलारे निवासी डडौना, थाना सौरिख, जिला कन्नौज घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेेंस से बसरेहर सीएचसी भिजवाया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॅाक्टर ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। खुशबू का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। चौबिया थाना प्रभारी जीपी सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

जिला अस्पताल में भर्ती घायल खुशबू। संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती घायल खुशबू। संवाद- फोटो : ETAWAH

जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाई गई घायल शीला। संवाद

जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाई गई घायल शीला। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed