फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Brother-in-law attacks younger brother-in-law with an axe, leaving him covered in blood.

Etawah News: जीजा ने कुल्हाड़ी से हमला कर साले को किया लहूलुहान

Thu, 21 May 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law attacks younger brother-in-law with an axe, leaving him covered in blood.
-भट्टे पर रुपये के लेन-देन को लेकर कहासुनी ने लिया हिंसक रूप
विज्ञापन

-मजदूरों ने घायल को सीएचसी में कराया भर्ती, जिला अस्पताल रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। जौनई चौकी के समीप स्थित ईंट भट्टे पर बुधवार देर रात जीजा-साले के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद गुस्साए जीजा ने अपने साले के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बुधवार रात महोबा के ग्राम खरेला निवासी प्रदीप (28) जसवंतनगर स्थित भट्टे पर जीजा अभिषेक से मिलने आया था। बताया जा रहा है कि अभिषेक हाथरस के एक अन्य ईंट भट्टे पर कार्य करता है। दोनों के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और अभिषेक ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर प्रदीप के सिर पर वार कर दिया। हमले में साला प्रदीप लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। भट्ठे के मजदूरों ने प्रदीप को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, घटना के बाद आरोपी जीजा मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि घायल की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed