{"_id":"644d628de84d93a55503af64","slug":"brother-house-caught-fire-etawha-news-c-12-1-207233-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बंटवारे के विवाद में बड़े भाई के घर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बंटवारे के विवाद में बड़े भाई के घर में लगाई आग
Mon, 01 May 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 01 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर। बंटवारे के विवाद में युवक ने बड़े भाई के घर में आग लगा दी। पुलिस और दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई।
जसोहन गांव निवासी गोकुल प्रसाद के दो बेटों रामबरन और अतुल कुमार के बीच बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। आठ बजे अतुल कुमार ने बड़े भाई रामबरन के घर में आग लगा दी।
गांव के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी ने बताया कि घटना की सूचना पर एसआई करण तोमर को भेजा गया था। दोनों भाइयों के बीच समझौता हो गया है। दोनों को हिदायत दी गई है कि राजस्व टीम के जरिये शांति से बंटवारा कराएं।