फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   brother and sister fever becomes serious

बुखार पीड़ित भाई-बहन की हालत बिगड़ी

Sun, 06 Nov 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 06 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
brother and sister fever becomes serious
उल्टी-दस्त के डर से बच्चों ने छोड़ा स्कूल - फोटो : bureau
ताखा क्षेत्र में बुखार से दो बच्चों की मौत के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव कनकुआ पहुंची। यहां मृतक निखिल के भाई, बहन और मां की हालत भी बिगड़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को सैफई में भर्ती कराया है। वहीं डेंगू की आशंका पर गांव में कैंप लगाकर मरीजों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ताखा क्षेत्र में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय पटियायत में कक्षा दो में पढ़ने वाले छात्र निखिल निवासी कनकुआ की तेज बुखार से मौत हो गई थी। निखिल का छोटा भाई अनिल और मासूम बहन रजनी भी बुखार पीड़ित हैं। सीएचसी प्रभारी डाक्टर अवधेश यादव ने वहां पहुंच बताया कि झोलाछाप डाक्टर गलत दवाइयां दे रहा था। रविवार को अनिल की हालत और बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक उसके शरीर पर चकत्ते पड़ रहे हैं। जिससे डेंगू की आशंका है। वहीं अनिल की मां को भी बुखार आ जाने पर डाक्टर अवधेश यादव ने एंबुलेंस से तीनों को सैफई भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर रविवार को सीएमओ कार्यालय से आठ डाक्टरों की टीम कनकुआ गांव पहुंची। वहां कैंप लगाकर 65 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां दीं। मलेरिया और डेंगू की आशंका पर गांव में लार्वी सायडल स्प्रे भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डाक्टर जगदीश प्रसाद, प्रमोद कुमार, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार शामिल रहे। 28 मरीजों के खून की जांच की गई। डा. अवधेश यादव ने कहा कि निखिल के परिजनों को डेंगू है या नहीं, इसका पता सैफई अस्पताल में रिपोर्ट मिलने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed