फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Broke the locks of 16 shops, stolen in one

Etawah News: इटावाः 16 दुकानों के ताले तोड़े, एक में कर पाए चोरी

Tue, 03 Jan 2023 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Broke the locks of 16 shops, stolen in one
जसवंतनगर। ठंड के साथ ही चोरी की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। कस्बे में चोरों ने रविवार रात 16 दुकानों के ताले तोड़ दिए। इसके बावजूद सिर्फ एक मोबाइल शॉप से करीब 20 हजार का माल ले जा पाए। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कस्बे के अहीर टोला निवासी बॉबी की सैफई रोड पर बजरंगी मोबाइल के नाम से दुकान है। रविवार शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात के समय चोरों ने उसकी दुकान के ताले तोड दिए और अंदर रखा करीब 20 हजार का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने सेंट्रल बैंक के पास स्थित केसरी नंदन कृषि सेवा केंद्र, वाईएमडी इलेक्ट्रिकल्स, गणेश जन सेवा केंद्र, सोनू फोटो स्टूडियो, मां वैष्णव जनसेवा केंद्र, किसान ट्रैक्टर पार्ट्स, मनु फर्नीचर हाउस, राज बिल्डिंग मैटेरियल, आरव डिजिटल स्टूडियो, राधा-कृष्ण मोबाइल सेंटर, अयांश ट्रैक्टर छतरी, पोरवाल बैटरी सर्विस, भोले सर्विस सेंटर, रिंकू सर्विस, दिल्ली रिपेयर आदि की दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन शटर न उठा पाने या फिर सेंट्रल लॉक भी होने के कारण चोर सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब दुकानदार पहुंचे तो दुकानों के ताले टूटे देख जानकारी हुई। दुकानदारों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। दुकानदारों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त करने का दावा तो करती है पर गश्त करती नहीं है। तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

दुकानदारों ने संयुक्त रूप से घटना की तहरीर दी है। सीओ अतुल प्रधान ने बताया कि चोरों ने कई दुकानों के ताले तोड़े हैं पर माल सिर्फ एक दुकान से जा पाए हैं। गश्त अगर नहीं हो रही है तो इसकी जांच कराएंगे। जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के लिए कोतवाल को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed