{"_id":"6262f5b130b1140bd57f52c3","slug":"bridegroom-injured-sister-in-law-dies-in-road-accident-etawah-news-knp6927227139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दुल्हा घायल भाभी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में दुल्हा घायल भाभी की मौत
विज्ञापन
मृतका कृष्णा की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहे के पास आगरा-कानपुर हाईवे पर हादसे में दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी भाभी की मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात करीब दस बजे हुआ था। हादसे में पांच बराती भी घायल हुए हैं। दूल्हे सहित सभी घायलों को परिजनों ने आगरा में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दूल्हे की हालात गंभीर है।
फिरोजाबाद जिले के नारखी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला निवासी सौरव पुत्र कल्लू सिंह की शादी उसकी भाभी कृष्णा की छोटी बहन चंद्रमुखी से तय हुई थी। गुरुवार को कार से बरात कस्बा बकेवर जा रही थी। कार में दूल्हा सौरव, भाभी कृष्णा, कृष्णा का पांच माह का बेटा, चार वर्षीय भांजा अंश पुत्र राहुल, जीजा राहुल, चार वर्षीय वंश राजकुमार और कार चालक शैरुद्दीन सवार थे। कार आईटीआई चौराहे के पास बने कट से आगरा-कानपुर हाईवे पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
इस हादसे में कार सवार सातों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर सभी को सैफई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान कृष्णा की मौत हो गई।
विज्ञापन
कृष्ण की मौत के बाद परिजन सभी घायलों को आगरा ले गए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने दूल्हे सौरव की हालत गंभीर बताई है। सूचना पर पहुंची सैफई पुलिस ने शुक्रवार को कृष्णा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
बकेवर कस्बे में गुरुवार को दो बहनों चंद्रमुखी और पप्पी की शादी होनी थी। चंद्रमुखी की शादी बड़ी बहन कृष्णा के देवर सौरव से और पप्पी की शादी कस्बे के ही सागर से होनी थी। गुरुवार की रात सभी बारात का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बारात नहीं बल्कि दुख भरी खबर आई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। दुल्हन चंद्रमुखी का रो-रोकर बुरा हाल था। दुर्घटना के बाद चंद्रमुखी की शादी नहीं हो सकी, लेकिन छोटी बहन पप्पी की शादी सागर से कर दी गई।