Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Breathing the toxic air is dangerous; AQI has reached 208.

Etawah News: जहरीली हुई हवा में सांस लेना खतरनाक, 208 पर पहुंचा एक्यूआई

Sun, 15 Nov 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 15 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Breathing the toxic air is dangerous; AQI has reached 208.
फोटो 07:::इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर सुबह के समय छाई धुंध। संवाद
इटावा। सर्दी की दस्तक के साथ ही जिले की आबोहवा भी बिगड़ने लगी है। शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से हवा सांस लेने के लिहाज से खराब हो गई है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 208 दर्ज किया गया। एक्यूआई की इस स्थिति को वायु गुणवत्ता की खराब श्रेणी में रखा जाता है। हवा में मौजूद बारीक धूल और प्रदूषण के कण लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता बढ़ा रहे हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

रविवार शाम 4:41 बजे एक्यूआई लाइव रिपोर्ट के अनुसार जिले का एक्यूआई 208 रहा। इसमें पीएम-2.5 का स्तर 94 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर और पीएम-10 की मात्रा 113 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज की गई। पीएम यानी पार्टिकुलेट मैटर हवा में मौजूद धूल, धुएं और अन्य सूक्ष्म कणों को कहा जाता है। पीएम-2.5 ऐसे बेहद बारीक कण होते हैं, जिनका आकार 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है। ये सांस के साथ फेफड़ों के अंदर तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, पीएम-10 का आकार 10 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है। ये भी सांस के जरिये शरीर में प्रवेश कर श्वसन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं। पीएम-2.5 के कण आकार में छोटे होने के कारण अधिक गहराई तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं। इनसे खांसी, सांस लेने में परेशानी और अस्थमा के मरीजों की दिक्कत बढ़ सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के भारतीय एक्यूआई मानकों के अनुसार 201 से 300 के बीच का स्तर खराब श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि इस स्तर पर लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में सुबह की सैर और खुले में व्यायाम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों और बुजुर्गों को भी प्रदूषण के अधिक संपर्क में आने से बचना चाहिए।

-----
सुबह कोहरा, रात में बढ़ेगी ठंड
वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार आगामी सात दिवसीय रिपोर्ट के अनुसार 16 से 21 नवंबर तक सुबह के समय कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 17 नवंबर को भी तापमान इसी के आसपास रहेगा। 18 और 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, 20 और 21 नवंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान का आंकड़ा उपलब्ध नहीं था, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed