{"_id":"603299cd8ebc3e1dcc71caed","slug":"breaking-into-high-speed-car-divider-hit-innova-five-injured-etawha-news-knp613251356","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ते हुए इनोवा से भिड़ी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ते हुए इनोवा से भिड़ी, पांच घायल
विज्ञापन
सैफई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 62 के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड में जाकर सिपाही की कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार ज्वैलर समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों व पुलिस ने घायलों को मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया।
रविवार सुबह जसवंतनगर निवासी ज्वैलर मधुर गुप्ता, पत्नी श्रुति बेटी अंबिका के साथ कार से आगरा जा रहे थे। कार रायनगर निवासी बब्लू चला रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 62 के पास पहुंचने पर कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड में आ रही सिपाही की इनोवा कार में भिड़ गई।
हादसे में कार सवार ज्वैलर समेत उसके चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही इनोवा कार सवार आगरा में तैनात कांस्टेबल विकास यादव भी घायल हो गया। यूपीडा कर्मियों व पुलिस ने घायलों को मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।