{"_id":"57152c7f4f1c1b5a788b4b5e","slug":"boxcar-caught-in-the-bike-s-engine-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के इंजन में फंसी बाइक, लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के इंजन में फंसी बाइक, लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
बाइक में लगी आग बुझाते आरपीएफ जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की बंद फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग के पास गुरू तेग बहादुर ओवर ब्रिज के नीचे सोमवार की सुबह ट्रैक पार कर रहे युवक की बाइक मालगाड़ी की चपेट में आ गई। मालगाड़ी के इंजन में फंसकर बाइक लगभग दो सौ मीटर तक घिसटती चली गई और उसमें आग लग गई। आग से इंजन को बचाने के लिए ड्राइवर ने ट्रेन को बैक कर कुछ दूरी पर खड़ा किया और इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ जवानों ने पहुंचकर आसपास से पानी जुटाकर आग पर काबू पाया और ट्रैक की कैंची में फंसी बाइक को निकाला। इस घटना में ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा और टर्न प्वाइंट के डिफलेक्टर के टूटने के साथ स्ट्रेचर बार टेढ़ा हो गया। मौके पर स्टेशन अधीक्षक सहित पहुंचे रेल अधिकारियों ने ट्रैक को ओके कराने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कराया।
इसके चलते लगभग एक घंटे तक अप ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। वहीं आरपीएफ ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सोमवार को सुबह 9:42 बजे अप रेलवे ट्रैक पर फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग से एनजे-7 मालगाड़ी तेज रफ्तार से क्रास हो रही थी। कुछ ही दूर गुरू तेगबहादुर ओवर ब्रिज के नीचे स्थित ट्रैक के टर्न प्वांइट नंबर 206 के पास से एक बाइक सवार ट्रैक पार कर रहा था।
विज्ञापन
मालगाड़ी को आता देख वह बाइक ट्रैक पर छोड़कर भाग गया। तब तक गाड़ी नजदीक पहुंच गई और बाइक मालगाड़ी के इंजन में फंसकर लगभग दो सौ मीटर तक घिसटती हुई माल गोदाम के पास स्थित टर्न आउट प्वाइंट नंबर 202 की कैंची में आकर फंस गई। इसी दौरान मालगाड़ी के ड्राइवर सत्यनारायण मीना ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका। ड्राइवर ने नीचे उतरकर देखा तो बाइक में आग लग चुकी थी।
यह देख ड्राइवर ने मालगाड़ी के इंजन को आग से बचाने के लिए मालगाड़ी को पीछे किया और इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इस पर तुरंत ही स्टेशन अधीक्षक आरके त्रिपाठी के साथ आरपीएफ के एसआई डीपी सिंह, एएसआई बाबूलाल, रामाधार राठौर, एसबी बघेल व अंकुर चौहान मौके पर पहुंचे और रेलवे कालोनी के घरों से बाल्टी में पानी लेकर आग पर काबू पाया। कैंची में फंसी बाइक को निकालने में आरपीएफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मौके पर पहुंचे एसएससी सिगभनल शिवचरण लाल मीना व पीडब्लू वे जगदीश कुमार ने ट्रैक की जांच की, जिसमें टर्न प्वाइंट की सेफ्टी डिफलेक्टर प्लेट टूटी मिली और पटरी को सटाने वाला स्ट्रक्चर बार भी टेढ़ा मिला। इस पर मालगाड़ी को 10:25बजे रवाना करने के बाद ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। इसके चलते लगभग एक घंटे तक अप ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। वहीं आरपीएफ ने इस मामले में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रेलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।