फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bought lotus flowers and pots, decorated the house with marigold and rose flowers.

Etawah News: कमल के फूल और गट्टे खरीदे, गेंदा-गुलाब के फूलों से सजे घर

Sun, 12 Nov 2023 08:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 12 Nov 2023 08:43 PM IST
विज्ञापन
Bought lotus flowers and pots, decorated the house with marigold and rose flowers.
इटावा। दिवाली पर घरों की साफ-सफाई और रंग रोगन करने के बाद लोगों ने अब घरों की सुंदरता बढ़ाने और उन्हें महकाने में लगे रहे। रविवार को सुबह से लेकर दोपहर बाद तक फूलों की जमकर खरीदारी की। इस वजह से शहर के लगभग सभी चौराहों के आसपास फूलों की दुकानें लगीं थीं। लोग सुबह से फूलों की खरीदारी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन



लोगों की पसंद घरों के द्वार पर बंदनवार के लिए अशोक व आम के पत्ते व गेंदा के फूल की लड़ी रही। इस वजह से फूलों की कीमत भी बढ़ी रही। गेंदा के फूल 100 रुपये, गुलाब के फूल 400 रुपये किलो में बिके। इसके अलावा गणेश-लक्ष्मी की पूजा के लिए कमल का फूल व कमल गट्टा की माला 100 रुपये जोड़ी बिकी। रविवार को फूल खरीदने के लिए साबितगंज, पक्का तालाब चौराहा, बलराम सिंह चौराहा आदि चौराहों पर फूलों की दुकानें लगीं रहीं।
विज्ञापन



रोशनी का त्योहार दिवाली मिठाइयों का पर्व भी है। पूजा में मिठाई गणेश-लक्ष्मी और कुबेर जी को अर्पित किया। साथ ही लोग अपने शुभचिंतकों व प्रियजनों को उपहार में मिठाइयां भेंट करते हैं। इस वजह से दिवाली के दिन रविवार को शहर की मिठाइयों की लगभग सभी दुकानों पर सुबह से लेकर शाम ढलने तक खरीदारों की भीड़ लगी रही। देशी घी से बनी मिठाइयों की कीमत 450 रुपये लेकर 900 रुपये तक रही। इनमें काजू कतली, लड्डू ड्राई फ्रूटस के दाम 900 रुपये, जबकि बालूशाही, मेवाबाटी, मोतीचूर के लड्डू, बनारसी बर्फी, केसर रोल, चॉकलेट रोल, चमचम, छेना, मिल्क केक, फ्रूट केक 450 रुपये किलो रहा। मिठाई विक्रेता शैलेश जैन, वृंदा स्वीट हाउस के संचालक अभय चतुर्वेदी और बल्देव मिष्ठान भंडार के संचालक विश्वास यादव ने बताया कि इन मिठाइयों के अलावा सबसे महंगी मिठाई में पिस्ता बर्फी 1800, केसर ड्राई फ्रूट 1200,ड्राई फ्रूट पाकीजा, केसर कतली 1100 रुपये किलो अंजीर रोल, ड्राई फ्रूट चिक्की, पिस्ता गुलकंद, काजू जलेबी 1000 रुपये किलो बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed