फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bomb disposal squad collected evidence, part of briefcase found from the spot

Etawah News: बम निरोधक दस्ते ने जुटाए साक्ष्य, घटनास्थल से ब्रीफकेस का हिस्सा मिला

Wed, 22 Nov 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 22 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bomb disposal squad collected evidence, part of briefcase found from the spot
इटावा। 15 और 16 नवंबर को नौ घंटे के अंतराल में हुए दो ट्रेन हादसों की जांच करने मंगलवार को आगरा से बम निरोधक दस्ता जांच करने के लिए पहुंचा। टीम ने जंक्शन पर खड़े जले कोचों के साथ ही क्लोन एक्सप्रेस के घटनास्थल सरायभूपत स्टेशन से भी साक्ष्य जुटाए हैं। हादसा स्थल से टीम को ब्रीफकेस की एक लंबी स्टील की एक पत्ती मिली है। माना जा रहा है कि इस ब्रीफकेस में रखे सामान की वजह से ही हादसा हुआ होगा।
विज्ञापन

ट्रेन हादसों के मामले में 19 नवंबर को जीआरपी की ओर से सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। इसी क्रम में एसपी जीआरपी आगरा आदित्य लांग्हे के निर्देश पर मंगलवार को आगरा ताज सुरक्षा बम निरोधक दस्ता ने इटावा पहुंचकर वैशाली एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग के घटना स्थल का निरीक्षण किया। जंक्शन स्टेशन से करीब दो किलोमीटर बम निरोधक दस्ते में शामिल अधिकारियों ने शिवा कॉलोनी व अड्डा जालिम के बीच से गुजरे रेलवे ट्रैक 1158/18 से लेकर 1158/16 किलामीटर डाउन ट्रैक पर करीब 100 मीटर की दूरी तक जांच की।
विज्ञापन

टीम ने जले हुए सामानों के कणों नमूने लिए। साथ ही खोजी कुत्ते सिप्पी के साथ डाउन ट्रैक की दोनों लाइनों को चेक किया। साथ ही ट्रैक के आसपास पड़े जले कपड़ों को उठाकर जांच की। इसके बाद टीम लगभग सवा दो बजे क्लोन एक्सप्रेस के घटनास्थल सरायभूपत स्टेशन पहुंची। टीम ने जिस पटरी पर हादसा हुआ उस स्थान पर साक्ष्य जुटाए। टीम को यहां एक ब्रीफकेस का हिस्सा मिला। लगभग डेढ़ फुट लंबी कब्जे की तरह दिखने वाली पत्ती मिली है। अधिकारियों ने उसे कब्जे में ले लिया है। माना जा रहा है कि इस ब्रीफकेस में रखी सामग्री हादसे की वजह हो सकती है। हालांकि अधिकारियों ने दावा किया है कि अब किस तरह की चीज हादसे का वजह बनी है। यह स्पष्ट नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान यह लोग रहे शामिल
बम निरोधक दस्ता प्रभारी शंकर लाल, एसआई अजब सिंह, कांस्टेबल प्रेम सिंह बघेल, राम खिलाड़ी, पवन कुमार, प्रेम सिंह, प्रवीन कुमार शामिल रहे। जबकि जीआरपी की ओर से वैशाली एक्सप्रेस घटना की विवेचना कर रहे जीआरपी के एसआई सत्यपाल सिंह व अनिल कुमार भी शामिल रहे। इसके बाद दस्ता सराय भूपत रेलवे स्टेशन रवाना हो गया, जहां नई दिल्ली- दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस में तीन स्लीपर व एक दिव्यांग कोच में आग लगने की घटना की जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed