फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bolero collision, student's death

छात्रा को बोलेरो ने रौंदा, हाइवे पर लगाया जाम

Sat, 25 Apr 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 25 Apr 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
Bolero collision, student's death

शनिवार की सुबह स्कूल जा रही छात्रा को बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर वाहन सवार भाग गए। घटना से उत्तेजित लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जसवंतनगर हरपाल सिंह ने लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। करीब दो घंटे के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन


शनिवार को जसवंतनगर के कुरसैना ग्राम निवासी रोज अली की छोटी पुत्री करीमा (10) सुबह करीब पौने आठ बजे ग्राम नगला नवल स्थित प्राथमिक पाठशाला पढ़ने जा रही थी। वह कक्षा पांच की छात्रा थी। सुबह जैसे ही वह विद्यालय की ओर मोड़ी तभी इटावा की ओर से तेज रफ्तार आ रही सफेद रंग की बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बोलेरो सवार गाड़ी छोड़कर भाग गए। हादसे की खबर गांव में लगते ही ग्रामीण व उसके परिवार के लोग एकत्र हो गए और वाहनों को आड़े-तिरछे खड़ाकर नारेबाजी करते हुए हाइवे पर जाम लगा दिया। जाम में राहगीर फंस गए। काफी देर तक लोग नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच यह सूचना मिलने पर थाना प्रभारी हरपाल सिंह यादव के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया और बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया। करीब दो घंटे के बाद जाम खुलने से राहगीरों ने राहत की सांस ली।

बालिका के पिता रोज अली ने बताया करीमा के अलावा उसके तीन बच्चे अरमान अली, इमरान, तथा करिश्मा हैं। वह मजदूरी कर बच्ची को पढ़ा रहे थे। पिता की तहरीर पर मालिक व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना की जानकारी पर उपजिलाधिकारी जसवंतनगर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पिता को सांत्वना दी। 


इलाज के दौरान मौत
इटावा। मिनी पीजीआई में भर्ती एक बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव बौराइन निवासी रामबहादुर की सात वर्षीय पुत्री शिवानी दुर्घटना में घायल हो गई थी। उसे मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed