फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bolero collision injured two girls, angry villagers jammed highway

बोलेरो की टक्कर से दो छात्राएं घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

Thu, 11 Feb 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bolero collision injured two girls, angry villagers jammed highway
सैफई उपजिलाधिकारी से किसान यूनियन के संरक्षक चौधरी सुरेन्द्र सिंह यादव ब्रेकर बनाए जाने की मांग - फोटो : ETAWHA
सैफई। सैफई थानाक्षेत्र अंतर्गत बाईपास बघुइया चौराहे पर साइकिल सवार दो छात्राओं को बोलेरो ने टक्कर मार दी। घायल दोनों छात्राओं को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों व किसान यूनियन के सदस्यों ने करीब एक घंटे तक बाईपास जाम किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी व विरोध-प्रदर्शन किया। सूचना पर एसडीएम हेम सिंह व पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों व किसान यूनियन के सदस्यों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद जाम खुला।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह ग्राम बघुइया निवासी 19 वर्षीय सोनी पुत्री अरविंद यादव व 18 वर्षीय सोनी पुत्री राकेश यादव साइकिल से सैफई कोचिंग पढ़ने गई थी। इसके बाद वह सुबह करीब साढ़े नौ बजे चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा जा रही थीं। तभी बघुइया चौराहे के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्राएं घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीण व किसान यूनियन के सदस्यों ने हाईवे जामकर धरना-प्रदर्शन करने लगे। इससे करीब एक घंटे तक बाइपास जाम रहा। सूचना पर एसडीएम हेम सिंह, क्षेत्राधिकारी रमेश सिंह, सैफई थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर यादव, वैदपुरा थाना प्रभारी मोहम्मद हामिद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने ब्रेकर निर्माण का कार्य शुरू कराया। इसके बाद धरना-प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे पर कई बार हो चुके हादसे
किसान यूनियन इटावा के जिला अध्यक्ष संजीव किसान, संरक्षक सुरेंद्र सिंह यादव, जनवेद सिंह यादव व नेम सिंह यादव ने बताया कि बघुइया चौराहे पर करीब 50 के अधिक हादसे हो चुके हैं। अधिकारियों से कई बार ब्रेकर व गोल चक्कर बनाने की मांग की गई थी। जिससे हादसे रोके जा सकते हैं। हर बार अधिकारी आश्वासन देते आ रहे थे लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed