{"_id":"6429c911aee6986806045c86","slug":"bokers-looted-govansh-rakcha-dal-adyackch-etawha-news-c-12-1-159846-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष पर हमला कर 50 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष पर हमला कर 50 हजार रुपये लूटे
Sun, 02 Apr 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
इटावा। महेरा चुंगी चौराहे पर नशे में धुत युवकों ने गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट कर 50 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की ओर से तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
शनिवार रात करीब नौ बजे गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष सुघर सिंह यादव (52) घर से काल भैरव की यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। कटरा साहब खां रोड पर मोहल्ले के नशे में युवकों ने उन्हें रोककर गालीगलौज की। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। उनकी गर्दन और कंधे पर वार किए। जेब में पड़े 50 हजार रुपये लूट लिए।
मारपीट देखकर मोहल्ले के लोग दौड़े तो आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। रात में पीड़ित के पुत्र शिवम यादव की ओर से एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। कोतवाली पुलिस ने रात में ही जिला अस्पताल में मेडिकल कराया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
क्षेत्र विवाद में उलझी रही दो थानों की पुलिस
वारदात मेहरा चुंगी चौराहा पार करने के बाद कटरा शमशेर खां की ओर जाने वाली रोड पर हुई है। रात करीब नौ बजे वारदात होने के बाद पहले फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस आई। उसने अपना क्षेत्र न होते हुए पल्ला झाड़ लिया और सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर रात में मेडिकल तो करा लिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। रविवार दोपहर एक दरोगा ने पहुंचकर विवेचना की और शाम को रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। शाम को पीड़ित के जाने पर सोमवार को रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर टाल दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि घटनास्थल हमारे यहां का नहीं है। उच्चाधिकारियों से वार्ता करके निर्णय लिया जाएगा।
वर्जन
पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। यदि क्षेत्र विवाद की वजह मामला फंसा है तो दोनों थानाध्यक्षों से बात करके समाधान किया जाएगा। साथ ही उन्हें हिदायत भी दी जाएगी। -अमित सिंह, सीओ सिटी