फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Body of truck driver found in semi-naked state on expressway

Etawah News: एक्सप्रेसवे पर अर्धनग्न अवस्था में मिला ट्रक चालक का शव

Wed, 07 Oct 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 07 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Body of truck driver found in semi-naked state on expressway
फोटो 25:: धर्मेंद्र। फाइल फोटो
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चौबिया थाना क्षेत्र में खड़ेता गांव के सामने मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव एक्सप्रेसवे के आगरा से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। सूचना पर पहुंची यूपीडा और पुलिस ने शव की तलाशी ली तो मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के नगला श्रीधर निवासी धर्मेंद्र (36) के रूप में हुई।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई रवि ने बताया कि धर्मेंद्र पांच भाइयों में बड़ा था और ट्रक चालक था। करीब 10 दिन पहले वह घर से निकला था। आशंका है कि घर लौटते समय वह किसी वाहन से एक्सप्रेसवे पर उतरा होगा और सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में धर्मेंद्र के शरीर पर आठ जगह चोट और खरोंच के निशान मिले हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में चोट और खरोंच के निशान मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed