फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Blood test of 500 patients

500 मरीजों की खून की जांच

Fri, 22 Oct 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Blood test of 500 patients
इटावा। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 1052 मरीज आए। इनमें आधे से अधिक वायरल बुखार के मरीज रहे। करीब पांच सौ से अधिक मरीजों ने पैथोलॉजी लैब पर खून की जांच कराई।
विज्ञापन

पैथोलॉजी के वरिष्ठ लैब तकनीशियन एके दुबे ने बताया करीब डेढ़ सौ लोगों की कार्ड से डेंगू की जांच की गई, जबकि 20 सैंपल डेंगू की एलाइजा जांच कराने के लिए सैफई भेजे गए।
विज्ञापन

पैथोलॉजी पर जांच कराने ग्राम संघावली से आए भूपेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि वह करीब दो घंटे से खड़े हैं, भीड़ की वजह से नंबर नहीं आ पा रहा है।
बताया कि छोटे भाई की पत्नी की जांच कराने आए हैं, जबकि 14 वर्षीय पुत्र चंदन पांच दिन से जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती है, उसे छोड़कर आए हैं। कहा कि जिस तरह से भीड़ लग रही है, दो लाइनें लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की लाइन अलग से लगनी चाहिए। उधर, शहर में बढ़ते डेंगू मरीजों की संख्या पर रोकथाम लगाने को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद ने जिला चिकित्सालय में सफाई अभियान चलाकर एंटी लार्वा का छिड़काव किया।
अभियान के तहत शहर के मोहल्ला मडै़या शिवनारायन, कटरा बल सिंह, पुरबिया टोला, शांती कालौनी इत्यादि में सफाई कराकर एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया।
अभियान के दौरान अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि फुरकान अहमद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एनएल कुशवाह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आनंद कुमार, सफाई नायक मुस्तेहसन व विद्यार्थी परिषद के जितेंद्र उपस्थित रहे।
वहीं अकालगंज वार्ड के सभासद शरद बाजपेयी ने शुक्रवार को वार्ड के कई मोहल्ले में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। कहा कि रोजाना दवा का छिड़काव कराया जाएगा। लोगों से भी साफ सफाई रखने की अपील की।

इस कार्य में सफाई नायक चंद्रशेखर, अशोक कुमार, दीपू, जितेंद्र, किशन, अशोक आदि शामिल रहे। उधर, सावधान संस्था के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि शहर में बढ़ते बुखार और डेंगू के मरीजों की रोकथाम के लिए संस्था मलिन बस्तियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराएगी।
कहा कि मोहल्लों में सफाई न होने की वजह से लोग मच्छर जनित बीमारियों के शिकार होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed