फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   block pramukh

पांच ब्लाकों में 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Fri, 09 Jul 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
block pramukh
इटावा। जिले के पांच ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। पांच ब्लाकों के 389 क्षेत्र पंचायत सदस्य 14 प्रत्याशियों के ड्ड का फैसला करेंग। 3 ब्लॉकों में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुन लिए जाने के बाद पांच में मतदान कराया जाएगा। तीन बजे तक मतदान के बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। पहला नतीजा एक घंटे के अंतराल में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शनिवार को भरथना, महेवा, बढ़पुरा, चकरनगर तथा बसरेहर में मतदान कराया जाना है। इन सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान कक्ष तक जाने के लिए बेरीकेडिंग कराई गई है। पांच में से चार ब्लाकों में सपा और भाजपा के बीच मुकाबला है। वहीं बसरेहर में सपा और प्रसपा के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जसवंतनगर, बसरेहर और बढ़पुरा में एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया। अब बसरेहर में तीन, बढ़पुरा में दो, चकरनगर में दो, भरथना में चार और महेवा में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। विधिमान्य उम्मीदवारों के नाम मतपत्र में देवनागरी लिपि में दिए जाएंगे। क्षेत्र पंचायत सैफई और बसरेहर का प्रमुख पद अनारिक्षत, ताखा पिछड़ा वर्ग, जसवंतनगर महिला का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। भरथना अनुसूचित जाति, बढ़पुरा पिछड़ा वर्ग, महेवा का अनुसूचित जाति महिला और चकरनगर का प्रमुख पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसरेहर में 82, भरथना में 83, बढ़पुरा में 74, महेवा में 106 और चकरनगर में 44 बीडीसी सदस्य मतदान में हिस्सा लेंगे। इन ब्लाकों में उम्मीदवारों की संख्या 14 है।
खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नाम वापसी के बाद भरथना में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा से विनोद दोहरे, भाजपा से राघवेंद्र दोहरे, भीमसेन और वीरेंद्र प्रताप सिंह निर्दलीय मैदान में हैं। वहीं महेवा ब्लाक से सपा से पवित्रा दोहरे, भाजपा से बबिता राज और विजय लक्ष्मी निर्दलीय मैदान में हैं।
उदी। बढ़पुरा ब्लाक में निर्दलीय प्रत्याशी निशा यादव ने नामांकन वापस ले लिया है। अब सपा से आनंद यादव और भाजपा से गणेश राजपूत के बीच मुकाबला होगा। भाजपा विधायत सरिता भदौरिया के गृह ब्लाक के चलते चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। वहीं चकरनगर से सपा से सुनीता देवी और भाजपा से राधा देवी मैदान में हैं। गुरुवार को नामांकन के दौरान यहां बवाल के बाद विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

बसेरहर। यहां शरद यादव ने नामांकन वापस ले लिया। अब सपा से राव सुनीत कुमार, प्रसपा से दिलीप कुमार उर्फ बबलू और दीपक कुमार निर्दलीय मैदान में है।
महेवा। जोनल प्रभारी के रूप में तैनात अतिरिक्त एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि मतदान के दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। आईडी देखने के बाद ही केवल वोटर को प्रवेश दिया जाएगा। तीनों बैरियर पर दो उपनिरीक्षक सहित 10 जवान सहित ,ब्लॉक गेट पर स्वयं निरीक्षक बकेवर ,एस एस आई संजय कुमार दुबे ,चौकी प्रभारी महेवा प्रशांत दुबे ,मोबाइल टीम प्रभारी एस आई प्रदीप कुमार ,एस आई विष्णुकांत तिवारी आदि गश्त करते रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed