{"_id":"5894c3314f1c1b5d21e803d5","slug":"bjp-trying-to-go-stronger-in-ap-terretory","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली के जरिये सपा के गढ़ में पांव जमाने की कोशिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली के जरिये सपा के गढ़ में पांव जमाने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
चुनावी सभा को संबोधित करते केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सपा के गढ़ में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रही भाजपा ने इस रैली को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का जनता से संवाद करने के तरीका लोगों को खूब भाया। इटावा के बीहड़ी क्षेत्र चकरनगर में चुनावी सभा करने आए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सभा में आई भीड़ देखकर गदगद दिखे। भाजपा नेताओं शिवमहेश दुबे, गोपाल मोहन शर्मा, हरनाथ सिंह कुशवाह, शेखर चौहान, अजय धाकरे, अन्नू गुप्ता तीनो प्रत्याशियों सरिता भदौरिया, मनीष पतरे, सावित्री कठेरिया ने सामूहिक रूप से केंद्रीय गृहमंत्री को माला पहनाई।
विज्ञापन
मुख्य मंच के बाएं दूसरा मंच बनाया गया था। जिसपर पूर्व विधायक अशोक दुबे, डा. रमाकांत शर्मा मनोज पोरवाल, गगन चतुर्वेदी, गोविंद शरण दीक्षित, आदि सहित कई भाजपा नेताओं के बैठने की व्यवस्था थी।
विज्ञापन
छतों पर लोगों की भीड़ रही
राजनाथ सिंह की सभा के आसपास बने मकानों की छतों पर जहां प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से फोर्स तैनात किया था। वहीं कई घरों की छतों पर लोगों की भीड़ मौजूद रही। जो राजनाथ सिंह के भाषण के साथ हेलीकॉप्टर देखने के प्रति उत्सुक नजर आ रही थी।
विज्ञापन