{"_id":"bb22cfc1aa7b85723036040a4a42cb60","slug":"bjp-members-siege-ssp-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने एसएसपी आवास घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने एसएसपी आवास घेरा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता मनीष यादव व बसरेहर प्रथम से भाजपा प्रत्याशी बृजवीर सिंह यादव के पकड़े जाने के विरोध में भाजपाइयों ने मंगलवार की देर शाम एसएसपी के आवास का घेराव किया। भाजपाइयों का आरोप था कि पुलिस ने इन लोगों को झूठे आरोप लगाकर मतदान में गड़बड़ी कराने के लिए पकड़ा है।
भाजपाई भाजपा नेता व प्रत्याशी छोड़े जाने की मांग कर रहे थे। मतदान समाप्त होने के बाद जैसे ही जिले के भाजपाइयों को गिरफ्तारी की बात पचा चली उनमें आक्रोश बढ़ना लगा। देर शाम भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया, पूर्व विधायक अशोक दुबे, जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा की अगुवाई में एक सैकड़ा से अधिक भाजपाई एसएसपी आवास पर पहुंचे और आवास के बाहर डेरा डाल दिया।
भाजपाई पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगा रहे थे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया ने कहा कि पुलिस उन्हें झूठे मामले में फंसाना चाहती है। उन्होंने पकड़े गए भाजपा के लोगों को छोड़े जाने की मांग की। देर शाम तक एसएसपी आवास पर डटे भाजपाइयों ने प्रदेश नेतृत्व को पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
एसएसपी के काफी देर तक न आने पर भाजपाई लौट गए। जिले के भाजपा नेताओं ने बताया की प्रदेश आलाकमान के निर्देश के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। घेराव के दौरान प्रमुख रूप से संजीव राजपूत, जितेंद्र जैन, लालाराम गौतम, विकास भदौरिया आदि तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।