फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bjp leader demand shivpal resignation

भाजपाइयों ने मांगा शिवपाल का इस्तीफा

Mon, 06 Jun 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 06 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
bjp leader demand shivpal resignation
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में पुलिस अधिकारियों की हत्या और ध्वस्त कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा ने सोमवार को कचहरी में धरना प्रदर्शन किया। मामले में पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव की बर्खास्तगी की मांग की। पूर्व विधायक अशोक दुबे ने कहा कि सपा सरकार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सत्ता से हट जाना चाहिए। यदि सपा ऐसा नहीं करती है तो पीएम मोदी और राजनाथ सिंह को यूपी सरकार बर्खास्त कर देनी चाहिए। बाद में राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में पार्टी ने प्रदेश सरकार से 12 सवाल पूछे। कहा कि आपराधिक इतिहास होने के बाद भी रामवृक्ष यादव दो साल तक किसके संरक्षण में जवाहरबाग में जमा रहा।

विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने सोमवार को सपा सरकार पर जमकर वार किए। गर्मी के बावजूद जिले भर आए कार्यकर्ताओं की भीड़ से उत्साहित मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया ने कहा कि सरकार में बैठे लोग नहीं चाहते कि उनका काला चेहरा उजागर हो।
विज्ञापन


इसलिए सीबीआई जांच से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मथुरा में जवाहरबाग में गुंडई कर रहे लोग पुलिस की गोली से मारे गए। पूर्व विधायक अशोक दुबे ने कहा कि मथुरा में दो पुलिस अधिकारियों की शहादत यूपी सरकार के ताबूत में अंतिम कील साबित होगी। मोदी के चित्र पर कालिख पोतने के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कांग्रेसी नेताओं के मुंह से सपा के विरोध में एक शब्द नहीं निकलता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेसी दोबारा ऐसी हिमाकत करेंगे तो इसका भी जवाब दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से भी कहा कि यूपी सरकार 3-4 माह  की मेहमान है। इसलिए वह सत्ता में बैठे लोगों की बातों पर ध्यान न दें। इस दौरान पूर्व विधायक जयवीर सिंह भदौरिया, रामकुमार चौधरी, डा. रमाकांत शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, कृपा नारायन तिवारी, अरविंद दीक्षित, रमेश चंद्र राजपूत, राजबहादुर यादव, करन सिंह राजपूत, जितेंद्र जैन हैप्पी, नवल शुक्ला, गगन चतुर्वेदी, विवेक भदौरिया, अजय धाकरे, अनिल तिवारी, लता दिवाकर, इंद्रेश दीक्षित आदि मौजूद रहे। संचालन बासू चौधरी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed