फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bjp first in city-suresh

जनपद में भाजपा हर क्षेत्र में अव्वल: सुरेश

Sat, 27 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 27 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
bjp first in city-suresh
भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री व  जिला प्रभारी सुरेश अवस्थी मौजूद रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, बूथ का गठन, नव मतदाता सम्मेलन, युवा सम्मेलन, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन व परिवर्तन यात्रा के  बारे में चर्चा की गई।

विज्ञापन


बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक मंडल पर जिले के एक पदाधिकारी को मंडल अध्यक्ष का सहयोग करने के लिए प्रभारी बनाया गया। मुख्य अतिथि सुरेश अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि इटावा जनपद हर कार्य व क्षेत्र में प्रथम स्थान पर है। चाहे बूथ गठन हो, बेटी के सम्मान में प्रदर्शन हो, तिरंगा यात्रा हो या धम्म यात्रा, इन सभी में इटावा जनपद अग्रणी भूमिका में है। इसके लिए जिलाध्यक्ष बधाई के पात्र हैं। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से कहा कि वह प्रत्येक दशा में दो दिन में अपनी कार्यकारिणी की सूची कृपानारायण तिवारी के पास जमा कर दें। उन्होंने सभी मंडल प्रभारियों को निर्देेशित किया है कि बिना भेदभाव के पार्टी के हित में बूथ गठन का कार्य तेजी से कराएं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने  मंडल अध्यक्षों से कहा कि 28 से 31 अगस्त तक सेक्टरों पर बूथ प्रमुखों की बैठक हो जानी चाहिए। इसके लिए सेक्टर संयोजक के साथ ही सेक्टर प्रभारी भी बनाए जाएं। यह  मंडल के पदाधिकारी अथवा उसके समकक्ष हों। बैठक में पूर्व विधायक अशोक दुबे, जयवीर सिंह भदौरिया, केके राज, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, डा. रमाकांत शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक भदौरिया, मनीष यादव पतरे, प्रदीप दुबे, प्रभात दीक्षित, प्रवीन पचौरी, शशिकांत चौधरी, मनू यादव, अवधेश चतुर्वेदी, कृपानारायण तिवारी सहित जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव अरुण कुमार गुप्ता अन्नू व अजय धाकरे ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed