फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bjp,etawah news,satish mahana,Defeated SP, BSP and Congress earlier also, then will defeat

सपा, बसपा और कांग्रेस को पहले भी हराया अब फिर हरायेंगे

Sat, 21 Aug 2021 05:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
bjp,etawah news,satish mahana,Defeated SP, BSP and Congress earlier also, then will defeat
कार्यक्रम में मौजूद मंत्री सतीश महाना व भाजपा के अन्य नेता - फोटो : ETAWAH
बकेवर। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की 2017 से भी अधिक सीटें आएंगी। यह बात शनिवार को राजमाता गेस्ट हाउस में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने सपा, कांग्रेस बसपा पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस को इनोवा पार्टी बताया। सपा को 2022 के चुनाव में मात्र 22 सीट मिलने का दावा किया। मंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को पहले भी हराया है और फिर हराएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राम नाम से जिन पार्टियों के लोग कांपते थे। आज वह भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। जो इटावा में मिलकर लड़ने पर नारा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में उड़ गए जय श्रीराम, आज वही राम के दर्शन करने अयोध्या तक जा रहे हैं। पिछले 7 सालों में देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य और पिछले 4 साल में प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी ने जो विकास कार्य किए हैं वह भारत के इतिहास में आज तक कभी नहीं हुए हैं।
यह बेजोड़ मिसाल है प्रदेश और देश की जनता इसे भलीभांति जान गई है। उन्होंने समाजवादी पार्टी और बसपा को पारिवारिक पार्टियां करार दिया। कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इनोवा कार वाली पार्टी बन गयी थी।
मात्र सात विधायक कांग्रेस के थे। अब 2022 के चुनाव में कांग्रेस नैनो कार वाली पार्टी बन जाएगी। पिछली बार दो सांसद थे प्रदेश में इस बार एक भी नहीं होगा।
कार्यक्रम के आरंभ में मंत्री सतीश महाना, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे, विधायक सावित्री कठेरिया, एससी/एसटी आयोग सदस्य केके राज कोरी, विधानसभा प्रभारी श्रीकांत पाठक, पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव, रामकुमार त्रिपाठी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी।
इसके बाद बूथ सत्यापन के जिला संयोजक शिवाकांत चौधरी, कार्यक्रम के संयोजक दीपक नाथ चौधरी, सुशील राजपूत, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे, हरनाथ सिंह कुशवाह, रविंद्र दुबे, बासु चौधरी, बंटू चौहानं, अरविंद ऋषीश्वर ने उनका स्वागत किया गया।

मंत्री के सामने लाइट होती रही गुल
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के मंच पर बैठते है बिजली चली गयी। संचालन कर रहे भाजपा के महामंत्री शिवाकांत चौधरी को संचालन रोकना पड़ा। इसके बाद मंत्री सतीश महाना के संबोधन के समय दो बार बिजली गयी। एक बार तो जेनरेटर चालू कराया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed