फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP celebrated Atal's birth anniversary as Good Governance Day

भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में जिले भर में मनाया अटल बिहारी का जन्म दिन

Fri, 25 Dec 2020 10:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrated Atal's birth anniversary as Good Governance Day
फोटो संख्या 25 - बढ़पुरा ब्लॉक परिसर में लाइव प्रसारण देखतीं सदर विधायक सरिता भदौरिया व अन्य भाजपा - फोटो : ETAWHA
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। भाजपाइयों ने जिले के सभी ब्लाकों में किसान सम्मेलन आयोजित किए। साथ ही अटल जी के व्यक्तिव पर चर्चा की गई। कृषि कानूनों के बारे में भी किसानों को जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण भी किसानों ने सुना।
विज्ञापन

ऊसराहार ताखा ब्लॉक कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम किसान निधि के तहत नौ करोड़ किसानों के खातों में 1800 करोड़ रुपये भेजने का सीधा प्रसारण दिखाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने कहा कि किसान सम्मान निधि देकर प्रधानमंत्री ने किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है।
विज्ञापन

योगी सरकार में फसलों की सिंचाई के साधन बढ़ाए गए व कृषि उपकरण आसानी से उपलब्ध कराए गए हैं। बीडीओ पीएन यादव ने किसानों से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी जिला सह मीडिया प्रभारी प्रशांत मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राहुल राज, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत तिवारी, जितेंद्र पाल सिंह, रामकुमार बाजपेयी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य संजू बाबू शाक्य ने भी संबोधित किया।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सभासद शरद बाजपेयी के आवास पर भी गोष्ठी का आयोजन किया गया। उधर, इकदिल भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण त्रिपाठी पीएनटी के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई।
ताखा ब्लॉक कार्यालय में किसान सममेलन में बड़ी संख्या में किसान जुटे। आयोजकों द्वारा उनके लिए लंच पैकेट बनवाए गये थे जो कम पड़ गए। आधे से ज्यादा किसानों को लंच पैकेट नहीं मिले।
इसको लेकर किसानों के बीच जमकर मारामारी हुईं और नारेबाजी भी की। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। बीडीओ पीएन सिंह से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने वाले किसानों की संख्या का अनुमान नहीं लग सका।
भाजपा बकेवर मंडल का किसान सम्मेलन ब्लॉक क्षेत्र के नौधना गांव में हुआ। इसमें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आयोजित तीनों नए कानून किसान हित में हैं, केवल कुछ विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं।
कस्बा महेवा में जन्मदिन का केक काटा गया। जहां शिवमहेश दुबे के साथ रविंद्र दुबे, छुन्ना दुबे, कुंदन तिवारी, पंकज मिश्रा आदि शामिल रहे। जिला सहकारी बैंक शाखा महेवा में बड़ी सी एलईडी टीवी लगाकर मौजूद करीब दो सैकड़ा किसानों को प्रधानमंत्री संबोधन दिखाया गया।
अध्यक्षता सतीश पांडेय ने की व बैंक प्रबंधक ऋषि कुमार यादव, कैशियर राजेंद्र सिंह वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेमशंकर सविता, सचिव सहकारी संघ शिवम कुमार, सचिव मुकुटपुर रोहित वर्मा व समिति सचिव मेहन्दीपुर रामवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे। ब्लॉक प्रांगण में कृषि विभाग के संयोजन में किसान गोष्ठी के समापन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने करीब डेढ़ दर्जन किसानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले किसानों में महेश तिवारी आनेपुर, अखिलेश सिंह राजावत भिटारा, मोहर सिंह दोहरे नया नगला, मथुरा प्रसाद पाल निवाड़ीकला, किशन सिंह राजपूत ईश्वरीपुरपुर, ममता देवी पाल आनेपुर, शशि कुमारी राजपूत ढकाताल, सुरेंद्र सिंह भदौरिया पुरावली, रामकुमार त्रिपाठी मुखिया सुनवर्षा, सुमन निषाद पेवली, शिवा यादव पेवली, सुरेश तिवारी पेवली, निशान सिंह यादव अलियापुर, वीर सिंह निषाद अंदावा, मोनू प्रजापति टड़वा व हरिओम तिवारी मुड़ैनाकला खुर्द शामिल थे।
बढ़पुरा ब्लॉक के सभागार में मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति व सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने किसानों का सम्मान सीधे किसान सम्मान निधि के रूप में दिया है। सदर विधायक व सदर एसडीएम सिदार्थ ने कंबल वितरित किए।
इस दौरान कृषि निदेशक एके सिंह, विवेक भदौरिया जिला उपाध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृपा नारायण तिवारी, विधायक प्रतिनिधि हरिनारायण बाजपेयी, भाजपा नेता विकास भदौरिया, दिनेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष संजू भदौरिया आदि मौजूद रहे।
पूर्व विधायक के के राज व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई के जयंती पर सैफई तहसील सभागार में किसान गोष्ठी में भाग लिया। उन्होंने एसडीएम हेम सिंह व तहसीलदार हरिचंद्र के साथ गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए।
इस दौरान वीडीओ बृजमोहन, एडीओ कृषि इंद्रपाल सिंह, बीजेपी जिला मंत्री जितेंद्र कुमार, मंडल उपाध्यक्ष बब्लू यादव, थानाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर यादव भी मौजूद रहे। तहसीलदार हरिचंद ने बताया कि गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित करने का कार्य जारी है। सैफई में कार्यक्रम में अन्य अतिथियों के बाद संबोधन करने आए बीजेपी के मंडल अध्यक्ष राहुल यादव द्वारा राजनीतिक बात करने पर लगभग किसान सभा छोड़कर चले गए।

ब्लॉक परिसर में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार द्वारा लगातार किसान के हित मे कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं का बिना भेदभाव सभी को लाभ दिया जा रहा है। उनका बीडीओ राजेश कुमार, एडीओ पंचायत अनिल कुमार बाजपेयी, एडीओ कृषि सुरेंद्र कुमार दुबे ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed