फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Birthday Strength Show in Saifai

जन्मदिन के बहाने सैफई में दिखाई ताकत

Thu, 29 Jun 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 29 Jun 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Birthday Strength Show in Saifai
केक काटते सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल एवं साथ में अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

सैफई। सैफई में सपा सांसद रामगोपाल यादव का 71वां जन्मदिन एवं संसदीय जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का रजत जयंती समारोह गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के बहाने सैफई में अखिलेश और रामगोपाल समर्थकों ने ताकत दिखाई। पार्टी के दिग्गज नेता भी इसमें शामिल हुए।   सैफई महोत्सव पंडाल में प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने जन्मदिन पर केक काटा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शाल उढ़ाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


प्रदेश में सपा की सरकार जाने के बाद सैफई में यह पहला बड़ा कार्यक्रम था। हालांकि इसमें सभी बड़े नेता तो मौजूद थे लेकिन सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव नहीं थे। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी नहीं पहुंचे। पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।   इस मौके पर नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, एमएलसी काशीनाथ, एमएलसी राकेश यादव,  पूर्व मंत्री केपी सिंह चौहान, सांसद तेजप्रताप यादव, जिलापंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, राष्ट्रीय कवि उदय प्रताप यादव, काशीनाथ यादव, पूर्व मंत्री  बलराम यादव, पूर्व मंत्री जूही सिंह, पूर्व संासद चंद्रपाल यादव, पूर्व सांसद रामजी लाल सुमन,  शिव कुमार बेरिया, राजू यादव विधायक सदर मैनपुरी, रामवृक्ष यादव, संजय लाठर, अनुराग यादव, सीताराम कश्यप, राममूर्ति वर्मा पूर्व मंत्री, जरीना उस्मानी पूर्व अध्यक्ष राज्य महिला आयोग,  चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू,  संतोष यादव ठेकेदार, फुरकान अहमद, राजपाल कश्यप, विशंभर प्रसाद निषाद, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, बलवंत सिंह रामूबालिया, राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल, अरविंद यादव एमएलसी, मौजूद रहे।
विज्ञापन



शिवपाल समर्थकों ने बनाई दूरी
इटावा। जन्म दिन समारोह से सपा से असंतुष्ट चल रहे शिवपाल सिंह यादव के समर्थकों ने दूरी बनाए रखी। जहां मुलायम सिंह यादव परिवार के सक्रिय मौजूद रहे वहीं शिवपाल सिंह यादव और उनके समर्थक दूर रहे। विधानसभा चुनावों में शिवपाल के समर्थकों ने मुलायम के लोग नाम का संगठन बनाया था। इस संगठन से जुड़ा कोई चेहरा वहां नहीं दिखाई दिया। पूरे सम्मेलन में सार्वजनिक रूप से उनके नाम की चर्चा करने से भी परहेज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed