फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   biotoilet will be constructed in all trains

सभी ट्रेनों के शौचालय बनेंगे बायो टायलेट

Fri, 03 Mar 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 03 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
biotoilet will be constructed in all trains
बायो टायलेट बाक्स। - फोटो : अमर उजाला

स्वच्छता मिशन की कड़ी में रेलवे ने एक और पहल करते हुए देश भर के स्टेशनों व ट्रैक को गंदगी मुक्त बनाने की योजना तैयार की है। इस पर जोर शोर के साथ कार्य भी शुरू कर दिया गया है। योजना के तहत सभी यात्री ट्रेनों के टायलेट को बायो टायलेट में तब्दील किया जाएगा। जिससे स्टेशन व ट्रैक  गंदगी मुक्त हो जाएंगे।

विज्ञापन

ट्रैक को साफ सुथरा रखना रेलवे के लिए हमेशा से मुश्किल भरा काम रहा है। इसके लिए बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों को लगाए जाने के बाद भी प्लेटफार्म और ट्रैकसाफ नहीं हो पाता है। रेलवे बोर्ड ने अब इसक ा तोड़ ढूंढ लिया है और सभी यात्री ट्रेनों में बायो टायलेट बनाए जाने की योजना तैयार की है। अभी तक शताब्दी, राजधानी सहित कुछ विशेष ट्रेनों में ही बायो टायलेट स्थापित हैं जबकि अन्य हजारों ट्रेनों में अभी भी शौचालय का मल ट्रैक पर ही गिरता है। ऐसे में जब ट्रेन के प्लेटफार्म पर खड़ी होती है तो गंदगी का अंबार हो जाता है। दुर्गंध से लोगों का  उठना बैठना भी मुश्किल हो जाता है। रेलवे बोर्ड ने इस समस्या से निपटने के लिए सुपरफास्ट-एक्सप्रेस के साथ पैसेंजर ट्रेनों में भी बायो टायलेट स्थापित करने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है। रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद ने बताया कि रेलवे ने अक्टूबर माह तक सभी ट्रेनों को बायो टायलेट से लैस करने का लक्ष्य रखा है। आगे जितने भी कोचों का निर्माण किया जा रहा है उनमे बायो टायलेट स्थापित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही धीरे-धीरे पुराने कोचों में भी बायो टायलेट स्थापित किए जा रहे हैं। अभी तक इस क्षेत्र में लगभग 3000 कोचों में बायो टायलेट लगाए जा चुके हैं और तेजी से पुराने कोचों में बायो टायलेट स्थापित करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


ये है बायो टायलेट
इटावा। बायो टायलट सामान्य शौचालयों से बिल्कुल अलग होता है। ट्रेनों में बने सामान्य शौचालयों में मल सीधे ट्रैक पर गिरता है जिससे ट्रैक गंदगी से पटे रहते हैं। जब कि बायो टायलेट में मल टायलेट के ठीक नीचे लगे एक बाक्स में जाता है और पानी में तब्दील हो जाता है। इसके बाद यह पानी पूरी तरहे से बैक्टेरिया मुक्त होकर टैंक से बाहर निकल जाता है। ऐसे में ट्रैक  पूरी तरह से गंदगी मुक्त बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed