फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bill of 66 crores outstanding on recovery campaign

Etawah News: वसूली अभियान जारी पर 66 करोड़ का बिल बकाया

Mon, 01 May 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 01 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bill of 66 crores outstanding on recovery campaign
फोटो 27:::: शहर में चेकिंग करती बिजली विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन

- दो माह में छह करोड़ ही वसूले, पावरलूम पर 30 करोड़ बकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। बिजली उपभोक्ताओं पर विभाग का 66 करोड़ से अधिक का बिल बकाया है। इसे वसूलने में बिजली विभाग के पसीने छूट रहे हैं। करीब एक साल से चलाए जा रहे वसूली अभियान के बावजूद विभाग वसूली नहीं कर पा रहा है।
उपखंड अधिकारी एके सिंह, अवर अभियंता सत्येंद्र कुमार व राजकुमार ने बताया कि मार्च और अप्रैल में क्षेत्र भर में रोजाना अभियान चलाकर करीब छह करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं। अप्रैल में साढ़े तीन करोड़ रुपये वसूले गए। इस दौरान 150 से अधिक बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा 75 लाख से अधिक का बिल एक कोल्ड स्टोरेज पर बकाया है। मामला मगर कोर्ट में होने की वजह से वसूली नहीं हो पा रही है। 50 पावरलूम बुनकरों पर 30 करोड़ से ज्यादा का बिल बकाया है।खंड अधिकारी एके सिंह ने बताया कि क्षेत्र में एक साल में विद्युत चोरी के आरोप में 500 मुकदमे दर्ज किए गए। लाइनलॉस में 15 प्रतिशत की कमी आई। बताया अभी भी रेल मंडी फीडर पर लाइनलॉस 70 से 80 प्रतिशत है। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। रविवार सुबह चलाए गए अभियान के दौरान लाइनमैन प्रमोद कुमार, बॉबी सिंह, हैप्पी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में 205 कनेक्शन काटे
शहर में बिजली चेकिंग अभियान के दौरान 310 कनेक्शन चेक किए गए। 16.32 लाख रुपये के 205 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। 14.55 लाख वसूले गए। यह जानकारी अधिशासी अभियंता प्रथम श्रीप्रकाश ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed