{"_id":"6429cc7734042fb04109da14","slug":"bikers-looted-60-thousand-rupees-from-shop-etawha-news-c-12-1-159395-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बैटरी की दुकान से 60 हजार लेकर भागे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बैटरी की दुकान से 60 हजार लेकर भागे बाइक सवार
Mon, 03 Apr 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा में लखना रोड स्थित बैटरी की दुकान पर ग्राहक बनकर आए बाइक सवारों ने गोलक से 60 हजार रुपये पार कर दिए। दुकानदार ने साथियों के साथ उनकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा।
ग्राम मुड़ैना निवासी हेमंत शर्मा की बकेवर जनता कॉलेज के सामने बैटरी की दुकान है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक बाइक पर दो युवक आए। बैटरी के पानी वाली बोतलें खरीदने की बात कही। काफी देर जानकारी के बाद एक कंपनी की बोतल देने की बात कही। इस पर दुकानदार हेमंत शर्मा दुकान के बगल में बने स्टोर से बोतलें निकालने लगे। मौका पाकर हेलमेट लगाए युवक गोलक में रखे साठ हजार पार करके भाग गए।
दुकानदार का शोर सुनकर आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि कोई सूचना नहीं मिली है।