{"_id":"84f74b06a5fb35d3e0bded475f768713","slug":"bike-riders-trodden-by-truck-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसों थाना क्षेत्र के हनुमंतपुरा और चकरनगर मार्ग पर शुक्रवार की रात ट्रक
विज्ञापन
ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हेलमेट नहीं पहने बाइक सवार युवक ने मौके
पर ही दम तोड़ दिया। युवक इटावा शहर के मुहल्ला करनपुरा का रहने वाला है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मोहल्ला करनपुरा निवासी धीरेंद्र सिंह चौहान उर्फ धुर्रू (38) सोमवार को अपने गांव नंदा गया था। खेतों में बुआई के लिए शुक्रवार को वह खाद लेने के लिए सहसों थाना क्षेत्र के अंतर्गत हनुमंतपुरा चौराहा पर पहुंचा। खाद को ट्रैक्टर से रवाना करने के बाद जब वह बाइक से गांव लौट रहा था तो हनुमंतपुरा चौराहा से चकरनगर के बीच ट्रक ने उसे रौंद दिया।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर ग्राम नंदा में मौजूद उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।