{"_id":"5f1dbadb8ebc3e639745b51c","slug":"bike-riders-shot-dead-in-etawah-condition-critical-etawha-news-knp5734259132","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में बाइक सवारों ने युवती को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में बाइक सवारों ने युवती को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
फोटो संख्या 30 इकदिल में गोली लगने से घायल रोशनी को सैफई रिफर करते डाक्टर
- फोटो : ETAWHA
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। कस्बे में दोपहर के समय कथगवां रोड तिराहे पर युवती को गोली मारकर बाइक सवार दो युवक फरार हो गए। जिला अस्पताल से युवती को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया है। हमले का कारण पता नहीं चल सका है। एसपी सिटी डॉ रामयश सिंह का कहना है कि दो संदिग्धों को चिह्नित कर लिया है। उनकी तलाश चल रही है।
कस्बे के मोहल्ला लुधियात कथगवां निवासी रोशनी (18) पुत्री सोवरन मोहल्ले के बच्चों के साथ बकरी चराने के लिए खेत पर जा रही थी। इसी बीच कथगवां तिराहे पर बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से रोशनी सड़क पर गिरकर गई। आसपास के ग्रामीणों ने रोशनी के पिता सोवरन को उसके घायल होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पिता ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष इकदिल मदन गोपाल गुप्ता न मौके पर पहुंचकर युवती को घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक के चलते सैफई रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही एसपी सिटी रामयश सिंह, सीओ सिटी एसएन वैभव पांडे घायल युवती का हाल-चाल लेने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का भी मौका मुआयना किया। रोशनी के पिता एक सब्जी विक्रेता हैं और वह उसी से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रोशनी उनकी सबसे छोटी पुत्री है।
विज्ञापन
घायल युवती के पिता सोवरन ने बताया कि रोशनी दोपहर में मोहल्ले के बच्चों के साथ बकरी चराने के लिए खेत पर जा रही थी। सर्विस रोड कथगवां तिराहे पर दो बाइक सवार युवक तमंचे से गोली मारकर फरार हो गए। वहीं एसपी सिटी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। क्राइम ब्रांच टीम और इकदिल थाना पुलिस जांच में लगी है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।