फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Amidst talk of the arrest, silence prevailed at the Supply Office.

Etawah News: गिरफ्तारी की चर्चा के बीच पूर्ति कार्यालय में पसरा रहा सन्नाटा

Sat, 26 Sep 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Amidst talk of the arrest, silence prevailed at the Supply Office.
फोटो 25:::जिला पूर्ति कार्यालय के बाहर पसरा सन्नाटा, बंद दरवाजा। संवाद
इटावा। पूर्ति निरीक्षक के रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने की कार्रवाई के बाद जिला पूर्ति कार्यालय का माहौल शुक्रवार को बदला-बदला नजर आया। रोजाना कर्मचारियों और अधिकारियों की आवाजाही से गुलजार रहने वाले कार्यालय में खामोशी पसरी रही लेकिन कोई भी इस मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं दिखा।
विज्ञापन


सुबह कार्यालय खुलने के बाद करीब साढ़े 10 बजे तक जिला पूर्ति निरीक्षक कार्यालय का दरवाजा खुला था, लेकिन निरीक्षक वहां मौजूद नहीं थे। इसके बगल में बना तीसरा दरवाजा, जो सामान्य दिनों में खुला रहता है, बंद मिला। चौथा दरवाजा खुला था और अंदर हॉल में दो-तीन कर्मचारी आपस में बातचीत करते नजर आए।
विज्ञापन


कार्यालय में मौजूद कर्मचारी आपस में बातचीत करते रहे लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति के पहुंचते ही उनकी बातचीत थम जाती और वे सतर्क हो जाते। आम दिनों की अपेक्षा कार्यालय में आने वाले लोगों की संख्या भी कम दिखाई दी। कर्मचारी एक-दूसरे से बातचीत में भी सावधानी बरतते नजर आए। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद कार्यालय के माहौल में आए बदलाव को कर्मचारी भी महसूस करते दिखे। गिरफ्तारी को लेकर दिनभर चर्चा रही लेकिन अधिकारी और कर्मचारी इस पर टिप्पणी करने से बचते रहे। सभी अपने-अपने काम में व्यस्त नजर आए मगर सामान्य दिनों जैसी चहल-पहल गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed