फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike riders ran away leaving the body of e-rickshaw driver outside the hospital

Etawah News: ई-रिक्शा चालक का शव अस्पताल के बाहर छोड़ भागे बाइक सवार

Thu, 25 Dec 2025 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bike riders ran away leaving the body of e-rickshaw driver outside the hospital
भरथना। कस्बे में गुरुवार सुबह इटावा–कन्नौज हाईवे स्थित मोहल्ला कृष्णा नगर में एक निजी अस्पताल के बाहर बाइक सवार दो लोग ई-रिक्शा चालक का शव छोड़कर भाग निकले। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पाली खुर्द गांव निवासी प्रदीप यादव (45) कस्बे में ई-रिक्शा चलाता था। कुछ दिनों से जसवंतनगर में अपने बहनोई शिववीर सिंह यादव के यहां रह रहा था। तीन दिन पहले वह शहर के घटिया अजमत अली निवासी अपने छोटे भाई सुनील कुमार के घर गया था। बुधवार सुबह वह बैसौली भानपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन


सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह प्रदीप के फोन से सूचना मिली कि उसके सीने में तेज दर्द हो रहा है। कुछ देर बाद बताया गया कि उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो प्रदीप अस्पताल के बाहर तख्त पर मृत अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील के मुताबिक 13 नवंबर को नजदीक के ही एक गांव निवासी लोगों ने मेरे भाई से करीब एक बीघा जमीन बहला फुसलाकर अपने नाम करा ली। तब से वह लोग मेरे भाई के संपर्क में थे। प्रत्यक्षदर्शी कस्बा के मोहल्ला रानीनगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बाइक सवार दो लोग एक व्यक्ति के साथ मौजूद थे। जब उनसे पूछा तो उन्होंने हार्ट अटैक की बात कहकर मदद मांगी थी।

डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद बाइक सवार मौके से भाग गए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed