फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike riders former soldier

बाइक सवारों ने पूर्व सैनिक को गोली मारी

Fri, 15 May 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 15 May 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोकासई के पास

विज्ञापन
बाइक पर सवार तीन लोगों ने रिटायर्ड बीएसएफ जवान को गोली मार दी। गोली उसके पेट में जा घुसी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल को एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया गया।

भरथना क्षेत्र के गांव बंधा निवासी बीएसएफ से रिटायर्ड राजेंद्र सिंह यादव पुत्र पल्टू सिंह गुरुवार को अपने भाई नाहर सिंह के साथ बाइक से अपनी पुत्री की ससुराल बखतपुर करहल गए थे। रात करीब 9 बजे जब वह वापस अपने गांव लौट रहे थे तभी लोकासई के पास बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया।

जैसे ही वह रुके तभी एक हमलावर ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके पेट में जा घुसी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। अचानक हमला होने से भाई नाहर सिंह भी कुछ समय नहीं पाए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की जानकारी नाहर सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

सूचना मिलने पर एसआई दिनेश चंद्र मौर्या मौके पर पहुंचे और घायल हो नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। यहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।

एसआई दिनेश मौर्या ने बताया कि गोली क्यों मारी गई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस आगरा से परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed