फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike riders died in accidents, eight injured

हादसों में बाइक सवार की मौत, आठ घायल

Thu, 21 May 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 21 May 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bike riders died in accidents, eight injured

बकेवर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित बहेड़ा मोड़ पर बुधवार रात बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। अन्य अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बकेवर नगर के आदर्श नगर मुहाल निवासी प्रेम नारायन पुत्र ग्यादीन ने बताया कि उसका भांजा मूरत सिंह (35) पुत्र निकसन लाल बुधवार की दोपहर बाइक से कस्बा महेवा स्थित अपने किसी दोस्त से मिलने गया था।
विज्ञापन


जब वह घर वापस आ रहा था तभी रात करीब नौ बजे बहेड़ा मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें मूरत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मूरत सिंह को जिला अस्पताल भेजा। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर भरथना में बुलेरों ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में  विमलेश पुत्र वीरेंद्र निवासी नगला  खरगजीत भरथना, रामवती पत्नी सत्यराम, रितिक पुत्र संतोष निवासी सेंवरा थाना ऊसराहार घायल  हो गए।

दूसरी घटना उदी चौराहे के पास हुई है। यहां पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़त में चालक बृजेंद्र पुत्र छेदीलाल निवासी मंगलपुर कानपुर देहात घायल हो गया। दाउदपुरा थाना लवेदी के पास बाइक से जा रहे गौरव पुत्र जयप्रकाश तिवारी की बाइक जंगली जानवर से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गया।

हनुमंत पुरा  के पास लोडर ने बाइक में टक्कर मार  दी। हादसे में बाइक सवार नरेंद्र पुत्र रामरूप निवासी नौगवा घायल हो गया। घायलों  को जिला अस्पताल  में भर्ती  कराया गया है। 


भरथना प्रतिनिधि के अनुसार  भरथना-इटावा मार्ग पर तहसील के पास बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नगला खरगजीत निवासी विमलेश कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह व उनकी मां घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed