फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike riders beat up pickup driver, broke glass

Etawah News: पिकअप चालक को बाइक सवारों ने पीटा, शीशा तोड़ा

Sat, 04 Nov 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 04 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bike riders beat up pickup driver, broke glass
बसरेहर। थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम चमनपुरा गांव के पास दूध लेने जा रहे पिकअप चालक को दो बाइक सवार ने घेरकर पीट दिया। इसके बाद आरोपी पिकअप का शीशा तोड़कर फरार हो गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की।
विज्ञापन

भरथना थाना क्षेत्र के नगला भजू निवासी ब्रजराज सिंह ने बताया कि वह बकेवर स्थित अपनी डेयरी से पिकअप लेकर बसरेहर क्षेत्र के गांव चकवा बुजुर्ग से दूध उठाकर चमनपुरा गांव जा रहा था। गुरुवार देर शाम लगभग सात बजे दो बाइक सवारों ने उसकी पिकअप को घेरकर रुकवा लिया और उसके साथ मार पीटकर पिकअप का सामने का शीशा भी तोड़ दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

फिर उसने फोन से पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से जानकारी जुटाई। इसके बाद वह पिकअप में दूध भरा होने के कारण गाड़ी लेकर चला गया। शुक्रवार सुबह थाने पहुंचकर तहरीर दी। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि पिकअप चालक ने लूट की सूचना दी थी। आननफानन घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की तो मामला विवाद के बाद मारपीट का निकला। पीड़ित की तहरीर के आधार पर फ्रेंडस कॉलोनी थाना क्षेत्र के गौरापुरा गांव के अजय, रंजीत, अंशुल और नवनीत समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट कर जान की धमकी और नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed