फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike rider woman fell in Yamuna due to car collision

Etawah News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला यमुना में गिरी

Thu, 17 Aug 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 17 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman fell in Yamuna due to car collision
जसवंतनगर। यमुना नदी पुल पर कार की टक्कर से बाइक सवार महिला उछलकर रेलिंग पार कर करीब 50 फीट नीचे नदी में जा गिरी। पुलिस व ग्रामीणों ने ड्रम में रस्सी बांधकर महिला को नदी से बाहर निकाला। कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

आगरा जिले के चित्राहाट थाना क्षेत्र के गांव गढ़वार के रहने वाले रमेश (50) पुत्र बादाम सिंह अपनी पत्नी गुड्डी देवी (45) व अपनी पत्नी की भतीजी सोखा गांव की रहने वाली वर्षा (14) पुत्री राघवेंद्र सिंह को लेकर गढ़वार गांव से सोखा जा रहे थे। जैसे ही वह कचौरा घाट यमुना नदी पुल पर पहुंचे तभी सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठी गुड्डी देवी उछलकर करीब 50 फीट ऊंचे पुल से यमुना नदी के पानी में जा गिरी और पानी के तेज बहाव में बहने लगी। इसे ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी और वहां पर मौजूद ग्रामीण महिला को बचाने प्रयास करने लगे तब तक मौके पर बॉर्डर स्थित दोनों जिलों के थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस व ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे प्लास्टिक के ड्रमों को बांधकर कुछ गोताखोरों को यमुना नदी में कूद गए। तब तक महिला बहकर लगभग एक किलोमीटर तक आगे निकल गई थी। इसे तत्काल गोताखोरों ने पकड़ लिया और ड्रमों के ऊपर बैठा कर रस्सी के सहारे खींचकर बाहर किनारे पर लाए।
विज्ञापन

पुलिस ने बदहवास हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के दौरान रमेश चंद्र और किशोरी पुल के ऊपर ही गिर गए थे। जिसमें रमेश चंद और किशोरी के गंभीर चोटें आईं उन्हें भी जिला अस्पताल में पुलिस ने एंबुलेंस से भेज दिया। घटनास्थल पर एसओ बलरई जयप्रकाश पहुंचे और कार और बाइक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed