{"_id":"61f57f50ba64330d425dcb90","slug":"bike-rider-hit-by-container-three-injured-etawah-news-knp677815868","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की चपेट में आए बाइक सवार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की चपेट में आए बाइक सवार, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई/जसवंतनगर। सैफई-इटावा रोड के हैंवरा बिजली घर तिराहे के पास शनिवार की सुबह बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे दंपती और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई भिजवाया। उधर, जसवंतनगर क्षेत्र में बेकाबू ऑटो पलटने से एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए जिनमें बच्ची की हालत गंभीर है।
थाना कोतवाली के छपेटी मोहल्ला निवासी धनीराम का बेटा प्रमोद पाल पत्नी उषा पाल और बेटी नया पाल के साथ बाइक से उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जा रहे थे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में वह अपनी बेटी का प्रवेश कराने के लिए जा रहे थे। तभी इटावा-सैफई रोड पर हैंवरा बिजली घर तिराहे के पास आगे चल रहे कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी और गाड़ी को बैक करने लगा।
इसी बीच पीछे चल रहे बाइक सवारों पर कंटेनर का पीछे वाला पहिया चढ़ गया था, जिससे पति-पत्नी और बेटी घायल हो गए। जहां पर उषा पाल की गंभीर हालत बनी हुई है। हालांकि, ग्रामीणों ने कंटेनर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
उधर, थाना क्षेत्र के उतरई गांव निवासी लाल बहादुर पत्नी मनोज कुमारी और पांच साल की बेटी अनुष्का के साथ आटो से शनिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे गांव लौट रहे थे। आटो में दो अन्य लोग भी सवार थे।
छिमारा रोड पर महलई मोड़ से पहले कोल्ड स्टोरेज के पास अचानक ऑटो बेकाबू होकर रोड पर पलट गया, जिससे लाल बहादुर के पैर में चोट आई। उसकी पत्नी का एक हाथ टूट गया और बच्ची का जबड़ा टूट गया।
साथ ही अन्य दो लोगों को भी हल्की चोटें आईं हैं। हादसे के बाद चालक मौका पाकर ऑटो छोड़ कर फरार हो गया। आसपास के मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने क्षतिग्रस्त ऑटो से घायलों को निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को थाना कोतवाली में लाकर खड़ा करवा दिया है। ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।