फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bike rider died due to vehicle collision

Etawah News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 26 Aug 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 26 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
bike rider died due to vehicle collision
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र में चकरनगर मार्ग पर गाती गांव के पास बाइक सवार युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। शुक्रवार शाम बिजेन्द्र (35) पुत्र वीर सिंह निवासी चिमकुनी गांव थाना अछल्दा औरेया, बाइक से बढ़पुरा क्षेत्र के पूठन गांव में अपने मामा परशुराम के यहां जा रहे था। तभी रास्ते में उदी-चकरनगर मार्ग पर गाती गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल हेलमेट लगाए हुए था और करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों को जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed