फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike returning from temple two youths died in accident

Etawah News: मंदिर से लौट रहे बाइक दो युवकों की हादसे में मौत

Fri, 31 Mar 2023 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bike returning from temple two youths died in accident
फोटो-53, 54, 55, 56-
विज्ञापन

मंदिर से लौट रहे बाइक दो युवकों की हादसे में मौत
क्रासर
- साथी गंभीर रूप से घायल, गुरुवार रात ब्रह्माणी देवी मंदिर
- नगला तोर गांव के पास हुआ हादसा, जिला अस्पताल पहुंचे एसडीएम, सीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। यमुना की तलहटी में स्थित प्राचीन ब्रह्माणी देवी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे बाइक सवार तीन युवक हादसे का शिकार हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आनन-फानन में शवों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां करीब आधे घंटे तक परिजनों ने शव पोस्टमार्टम जाने से रोका रखा।
ब्रह्माणी देवी मंदिर में मेला लगा है। जहां पर हजारों श्रद्धालुओं का लगातार आना-जारी है। गुरुवार शाम को फकीरे की मड़ैया गांव जसवंतनगर में रहने वाले हरभजन सिंह (28) पुत्र सुघर सिंह, केरी (20) पुत्र विजय सिंह व पंचम सिंह (26) पुत्र कामता प्रसाद एक बाइक में सवार होकर मंदिर गए थे। जहां से यह लोग रात करीब आठ बजे घर लौट रहे थे। तीनों युवक सप्तधारा कुंड से नगला तोर गांव की तरफ मुड़कर करीब 200 मीटर आगे गए होंगे, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे बलरई थाना निरीक्षक अल्मा अहिरवार ने सड़क पर पड़े तीनों युवकों को अपनी सरकारी जीप से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां
विज्ञापन

हरभजन सिंह व केरी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पंचम सिंह का इलाज चल रहा है। उसका दाहिना पैर टूट गया और शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आईं। सूचना पर एसडीएम जसवंतनगर और सीओ जसवंतनगर मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए पुलिस ने कहा तो परिजनों ने रोक दिया। खबर लिखे जाने तक शव जिला अस्पताल में ही थे। थाना निरीक्षक ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। दो लोगों की हादसे में मौत हुई है। साथी का इलाज चल रहा है। हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed