फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike rally tomorrow for restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कल बाइक रैली

Sun, 03 Oct 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bike rally tomorrow for restoration of old pension
इटावा। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच के आह्वान पर पांच अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। पीडब्ल्यूडी संघ भवन पर रविवार को बाइक रैली को सफल आयोजन की रणनीति बनाने को लेकर मंच के पदाधिकारियों ने बैठक की।
विज्ञापन

रैली के समापन पर सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। मंच के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि इस बार मोटरसाइकिल रैली में लगभग ढाई से तीन हजार मोटरसाइकिल एवं लगभग 05 हजार शिक्षक एवं कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

रैली के लिए सभी लोग दोपहर पर एक बजे नुमाइश पांडाल इटावा पर एकत्रित होंगे। वहीं से बाइक रैली की शुरुआत की जाएगी। बाइक रैली नुमाइश पंडाल से कृषि भवन, इंजीनियरिंग कॉलेज, जिला अस्पताल, जिलाधिकारी चौराहा, एसएसपी चौराहा, ईदगाह चौराहा, शास्त्री चौराहा, काजी पेट्रोल पंप, गुरुद्वारा, कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कृष्णा बेकरी, रेल बजरिया, आंबेडकर चौराहा होते हुए रैली कलक्ट्रेट में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा। जिला संयोजक राजेश मिश्रा ने कहा कि मोटरसाइकिल रैली आंदोलन का एक नया इतिहास लिखेगी। जिला महासचिव अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगे न मानकर उल्टा हमें जो मिल रहा था, उसे छीनने का काम किया है।
कहा कि प्रांतीय स्तर पर सरकार के साथ कई बार वार्ताएं जो बेनतीजा रही हैं। अंत में हम लोगों को मजबूर होकर आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृपाशंकर यादव ने कहा कि मोटरसाइकिल रैली बड़े ही अनुशासन में निकलेगी जो हमारे आंदोलन की एक मिसाल बनेगी।
जिला मीडिया प्रभारी उपेंद्र वर्मा ने कहा यदि सरकार उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षक, कर्मचारियों एवं अधिकारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो हम सब युवा पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को जन आंदोलन में बदल देंगे।

कहा कि यह आंदोलन पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से मंच के संरक्षक ब्रजानंद शर्मा, कृपाशंकर यादव, कवि कमलेश शर्मा, पवन श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष ब्रजेश यादव, राजेंद्र यादव, मुकेश यादव, उपेंद्र नारायण त्रिपाठी, देवेंद्र सोलंकी, शिवशंकर यादव, कैलाश यादव, विजय नारायण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष ब्रजेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed